{"_id":"2a7385ea19c7dfd08f8b3e333ce117aa","slug":"suspect-arrest-after-molestaion-alligation","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमिजाज आशिक: वो ऑफिस जाती तो सिगरेट से जलाता","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
बदमिजाज आशिक: वो ऑफिस जाती तो सिगरेट से जलाता
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 20 Dec 2013 10:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण जिले के वसंत विहार इलाके में एक आशिक ने एक शादीशुदा महिला का आठ महीने से जीना हराम कर रखा था। महिला अकेले ऑफिस जाती तो आरोपी उसे सिगरेट से जला देता था।
विज्ञापन
जब पति महिला को छोड़ने जाता था तो वह पति-पत्नी को पत्थर मारता था। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
दस खूनी वारदातें, जिन्हें पढ़कर दहल उठेंगे आप!
विज्ञापन
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार 29 मुनिरका निवासी प्रियंका(बदला हुआ नाम) वसंत विहार स्थित एक क्लीनिक में काम करती है। रास्ते में जाते-आते सुशील कुमार नाम का व्यक्ति क्लीनिक और घर तक उसका पीछा करने लगा।
विज्ञापन
महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसे बात नहीं करने पर कई बार सिगरेट से दाग दिया। यह बात उसने अपने पति को बताई। पति उसे क्लीनिक तक छोड़ने लगा तो आरोपी उनके ऊपर पत्थर फेंकता था।
पीछा करते हुए वह एक दिन घर तक पहुंच गया। घर में तोड़फोड़ करने के अलावा कपड़े चुराकर ले जाने लगा। बुधवार को वह महिला के अंडरगारमेंट्स तक चुराकर ले गया। महिला ने इसकी शिकायत वंसत विहार थानाध्यक्ष अनिल कुमार को दी।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी देने, पीछा करने, रास्ता रोकने और चोरी का सामान मिलने का मामला दर्ज किया है।
उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारी मान रहे हैं कि आरोपी पहले से महिला को जानता है।