गलत आंख निकाल कर एक साल के बच्चे को किया अंधा
एक साल के फर्नेनडो जोनाथन की एक आंख में ट्यूमर था जिसके इलाज के लिए उसके माता पिता एक सर्जन के पास पहुंचे। सर्जन अर्मानडो सिसनेरोस ने कीमोंथेरपी की राय दी।
कुछ दिन तक चलीं इस प्रकिया के बाद भी कुछ फायदा ना होता देख अर्मानडो ने बच्चे की दूसरी आंख निकालने का फैसला किया। लेकिन ऑपरेशन के समय सर्जन से कुछ बड़ी गलती हो गई जिसके बाद से बच्चे का जीवन खतरे में पड़ गया है।
सर्जन ने बच्चे की दूसरी स्वस्थ आंख का ऑपरेशन करके उसे निकाल दिया जबकि पहली आंख जिसमें ट्यूमर था बच्चा देख नहीं सकता था।
मां बाप ने की मुआवजे की मांग
ये घटना मेक्सिकों के सोनारा प्रदेश के मैक्सिकन सोशल स्क्योरिटी ऑफ सियूडेड ओबरेगोन की है। इस घटना के बाद से बच्चे के माता पिता इस बड़ी लापरवाही के चलते सर्जन पर केस करने जा रहे है और मुआवजे की मांग रहे हैं।
लेकिन डॉक्टर का कहना है कि उसने बच्चे की जान बचाने के लिए ऐसा किया। पर बच्चे के माता पिता का कहना है कि जिस आंख मे ट्यूमर था वो अभी भी है। जिसके चलते बच्चे की जान अभी भी खतरे में है।
पुलिस को इस घटना के बारे में बता दिया गया है। साथ ही ऑस्पताल के जांच के आदेश दे दिए गए हैं।