{"_id":"b8cc5f0f23fda96ae09e63689a9d75d5","slug":"surat-man-raped-facebook-friend","type":"story","status":"publish","title_hn":"साल भर किया सेक्स, फिर बोला रिश्ता आगे नहीं बढ़ाना...","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
साल भर किया सेक्स, फिर बोला रिश्ता आगे नहीं बढ़ाना...
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 06 Jan 2014 03:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसबुक दोस्त से हुई मोहब्बत सात जन्मों के वादे के भरोसे पर जिस्मानी रिश्ते तक पहुंच गई। साल भर तक यह रिश्ता यूं ही चलता रहा। लेकिन एक दिन अचानक युवक अपने वादे से मुकर गया।
विज्ञापन
युवती को दूसरी जाति का हवाला देकर उसने शादी से इनकार कर दिया। युवती की शिकायत पर पुलिस ने रेप का मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। यह मामला गुजरात के सूरत शहर का है।
विज्ञापन
फ्रेंड रिक्वेस्ट से सेक्स तक
टीओआई के अनुसार, करीब डेढ़ साल पहले बारडोली के रहने वाले निलेश पटेल ने सलाबतपुरा की 20 वर्षीय रेखा (परिवर्तित नाम) को फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजा था।
विज्ञापन
जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला मुलाकात तक पहुंच गया और फिर दोस्ती मोहब्बत में बदल गई। इस बीच निलेश रेखा को कई जगहों पर ले गया और उससे सेक्स किया। उसने शादी का वादा करके उससे शारीरिक संबंध बनाए थे।
'रिश्ते को और आगे नहीं बढ़ाना चाहता'
लेकिन साल भर बाद निलेश ने एक दिन अचानक रेखा से कहा कि अब वह इस रिश्ते को और आगे नहीं बढ़ाना चाहता है। तुम दूसरी जाति से हो इसलिए वह शादी नहीं कर सकता।
इस पर युवती ने उसके खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। वह अक्सर रेखा के घर भी जाता था और उसके परिजनों से भी शादी का वादा किया था।