फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Superstitious parents brand three year old with hot knife in khandwa

मासूम के पेट में हुआ दर्द तो मां-बाप ने गर्म चाकू से 52 बार दागा

Fri, 25 Sep 2015 03:39 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 25 Sep 2015 03:39 PM IST
विज्ञापन
Superstitious parents brand three year old with hot knife in khandwa

मध्यप्रदेश के खंडवा में अंधविश्वास का एक अजीब मामला सामने आया है। तीन वर्षीय बच्चे ने जब पेट दर्द होने की शिकायत की तो समाधान के तौर पर उसके मां-बाप ने उसे गर्म चाकू से 52 बार दाग दिया। मां-बाप के इस टोटके से बच्चे का शरीर बुरी तरह से झुलस गया।

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, खंडवा के गरबेदी गांव में एक तीन साल के बच्चे को उल्टियां हो रही थीं, मां-पिता के पूछने पर उसने पेट दर्द होने की शिकायत की। इसके बाद उसके माता पिता गांव के ही एक तांत्रिक के पास ले गए।
विज्ञापन


इसके बाद तांत्रिक ने उन नासमझ मां-बाप को सलाह दी की बच्चे के पेट को गर्म चाकू से 52 बार दाग दें तो उसका पेट दर्द ठीक हो जाएगा। इसके बाद घर आकर तांत्रिक की सलाह के अनुसार आग जलाकर चाकू गर्म किया और फिर दागना शुरू किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हर बार के दागने में चिल्ला रहा मासूम

Superstitious parents brand three year old with hot knife in khandwa

पुलिस ने बताया कि तीन वर्षीय मासूम के मां-बाप जितनी बार उसे गर्म चाकू से दागते उतनी बार ही वह दर्द से चिल्ला उठता लेकिन उसके मां-बाप ने जबरन उसे 52 बार दाग दिया। इसके बाद बच्चा बुरी तरह से झुलस गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

मामले पर क्षेत्रीय स्वास्‍थ्य अधिकारी शैलेंद्र कटारिया ने बताया है कि दो दिन पहले उनके पास बच्चे को लाया गया है। बच्चे के पेट और पीठ में जाकू से जलने के कई निशान हैं। खासतौर से उसके पेट में काफी जख्म हो गए हैं।

कटारिया ने बताया कि बच्चा कुपोषण का शिकार है इसलिए उसे अब बाल पोषण केंद्र में भर्ती कराया दिया गया है। वहीं मामले पर पुलिस का कहना है कि उन्हें इस बारे में बाहरी लोगों के माध्यम से सूचना मिली है। इसकी पड़ताल करने के‌ लिए पुलिस अस्पताल भी गई लेकिन वहां कोई नहीं मिला।

दरोगा अनवर खान ने बताया कि कुछ इलाकों में बीमार व्यक्ति को दागने की परंपरा है। लोग अंधविश्वास में किसी व्यक्ति को कोई खास बीमारी होने पर दाग देते हैं, उन्होंने कहा कि ऐसे करने वाले लोगों का मानना है कि ऐसा करने से बीमारी ठीक हो जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed