फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Sun TV COO arrested on sexual harassment charges

यौन शोषण के आरोप में सन टीवी के सीओओ गिरफ्तार

Sat, 27 Dec 2014 01:32 PM IST
Updated Sat, 27 Dec 2014 01:32 PM IST
विज्ञापन
Sun TV COO arrested on sexual harassment charges

चेन्नई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने महिला कर्मचारी के यौन उत्पीड़न के आरोप में सन टीवी के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (सीओओ) सी. प्रवीण को गिरफ्तार किया है। टीवी नेटवर्क की पूर्व महिला कर्मचारी ने प्रवीण पर गंभीर आरोप लगाए थे।

विज्ञापन


प्रवीण के घर पर मौजूद होने की सूचना पर अन्ना नगर स्थित आवास पहुंची पुलिस ने शुक्रवार सुबह 5 बजे उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार पीड़ित महिला कर्मचारी सूर्या टीवी में काम करती थी, जोकि सन टीवी की ही हिस्सा है।
विज्ञापन


महिला ने आरोपों की पुष्टि के लिए वाट्सऐप पर भेजे गए मैसेज और कॉल रिकॉर्ड भी पुलिस के सामने पेश किए हैं।

यौन शोषण की पुष्टि!

Sun TV COO arrested on sexual harassment charges

टीओआई के अनुसार, महिला ने पांच महीने पहले यौन शोषण का आरोप लगाते हुए नौकरी छोड़ दी थी। महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि सीओओ ने लगातार उसका यौन शोषण किया।

चेन्नई के पुलिस कमिश्नर ने बताया कि उन्होंने मामले को सीसीबी के पास भेज दिया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि पीड़िता का शारीरिक और मानसिक शोषण हुआ है।

फिलहाल मामले की छानबीन जारी है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा जिसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed