फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   suicide in honeymoon

सुहागरात के दिन पति ने की आत्महत्या

Mon, 07 Jul 2014 08:39 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो /अमर उजाला, बरेली Updated Mon, 07 Jul 2014 08:39 PM IST
विज्ञापन
suicide in honeymoon

एक दिन पहले ही उसकी धूमधाम से शादी हुई थी। रात में सुहाग की सेज पर दुल्हन उसका इंतजार कर रही थी।

विज्ञापन


थोड़े इंतजार के बाद उसका हमसफर उसके पास आया और उसे मंगलसूत्र पहनाया। फिर उसे प्यार किया और बोला, तेरा मेरा साथ यही तक का था।

इसके बाद वह अचानक उसे छोड़कर कमरे से बाहर निकल गया...फिर लौट कर नहीं आया।

थोड़ी देर बाद ही बाहर से आई एक खबर ने उसकी दुनिया ही उजाड़ दी। सारी खुशियां मातम में तब्दील हो गईं और वह भी बेहोश हो गई।

...और सारी खुशियां मातम में तब्दील हो गईं

suicide in honeymoon

यह किसी फिल्म का सीन नहीं बल्कि यूपी के बरेली में घटी एक घटना है।

एक दिन पहले शादी करने वाले एक युवक ने सुहागरात को घर से भागने के बाद आत्महत्या कर ली।

फतेहगंज पश्चिमी में ऑटो रिक्शा चालक की सूचना पर देर शाम घरवालों ने उसकी पहचान की।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद घर वालों के सुपुर्द कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

धनेटा रेल फाटक के पास मिली ट्रेन से कटी लाश

suicide in honeymoon

नगरिया गांव निवासी श्यामवीर की शादी बिथरी चैनपुर के गांव तय्यतपुर निवासी कालीचरन की बेटी देवकी से तीन जुलाई को हुई थी।

चार जुलाई को विदा होकर देवकी ससुराल पहुंची। शनिवार को सुहागरात पर श्यामवीर ने अपने कमरे में जाकर देवकी को मंगलसूत्र दिया।

इसके बाद घर से बाहर चला आया। काफी देर तक न लौटने पर घरवालों ने उसकी खोजबीन शुरू की लेकिन उसका कोई पता नहीं लगा।

शनिवार तड़के फतेहगंज पश्चिमी के ऑटो रिक्शा चालक ने पुलिस को धनेटा के रेलवे फाटक पर लाश पड़ी होने की सूचना दी।

विज्ञापन

शव घर पर पहुंचते ही वह हो गई बेहोश

suicide in honeymoon

उधर एक ट्रेन ड्राइवर की सूचना पर स्टेशन मास्टर ने पुलिस को मेमो भेजा तो शव को उठाकर पोस्टमार्टम को भेजा गया।

शनिवार रात पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे रवेंद्र ने शव की शिनाख्त अपने 25 वर्षीय भाई श्यामवीर के रूप में की।

इसके बाद शव उनकी सुपुर्दगी में दे दिया गया। प्रभारी निरीक्षक सुधीर पाल धामा का कहना है रेलवे के मेमो पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था।

पोस्टमार्टम में भी श्यामवीर की मौत ट्रेन से कटकर होने से पुष्टि हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर घरवालों को शव सौंप दिया

'तेरा-मेरा यहीं तक का था साथ'

suicide in honeymoon

सुहागरात को श्यामवीर अपनी दुल्हन के पास पहुंचा और उससे कहा कि तेरा मेरा साथ यही तक का था।

इसके बाद श्यामवीर घर से भाग निकला और घर का मेन गेट भी बाहर से बंद कर गया।

शादी के चंद घंटों बाद सुहाग उजड़ जाने की खबर पाकर नई नवेली दुल्हन देवकी के सारे सपने बिखर गए।

यह सदमा वह बर्दाश्त नहीं कर पाई। दूल्हा का शव घर पहुंचते ही वह बेहोश हो गई। रविवार को जब श्यामवीर का शव घर पहुंचा तो खुशियां मातम में तब्दील हो गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed