फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Substitute teacher used to sexually assault students in New Jersey school

स्कूल में छात्रों का यौन शोषण करती थी ये टीचर!

Thu, 11 Dec 2014 03:34 PM IST
Updated Thu, 11 Dec 2014 03:34 PM IST
विज्ञापन
Substitute teacher used to sexually assault students in New Jersey school

स्कूल में छात्रों का यौन शोषण करने वाली एक महिला टीचर के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। आरोपी टीचर ने कई बच्चों के साथ दरिंदगी की और दूसरों के पास अश्लील मैसेज भी भेजे।

विज्ञापन


मामला न्यू जर्सी का है। मैनचेस्टर रीजनल हाईस्कूल में काम करने वाली आरोपी टीचर लिंडा हार्डन (21) ने एक 16 वर्षीय छात्र को वेन इलाके में ले जाकर उसका यौन शोषण किया।
विज्ञापन


इसके अलावा उसने हलेडॉन पब्लिक स्कूल में भी आठवीं के एक छात्र का यौन शोषण किया था। वह इस स्कूल में भी पढ़ाने जाती थी। आरोपी टीचर ने दोनों छात्रों को अश्लील मैसेज भेजे और इनके अलावा भी कई छात्रों को मैसेज भेजती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई आरोप सामने आने के बाद अब उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। बाल कल्याण मंत्रालय ने यह मुद्दा उठाया है।

14 साल के बच्चे का यौन शोषण

Substitute teacher used to sexually assault students in New Jersey school

आरोपी टीचर ने अब तक अपना गुनाह नहीं कबूल किया है। हालांकि अगर उस पर आरोप साबित होते हैं तो उसे करीब 20 साल तक जेल की सजा हो सकती है। फिलहाल वह पैसेक काउंटी की जेल में रहेगी।

हार्डन को पहली बार 21 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था जब एक नाबालिग बच्चे ने उस पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। पुलिस को मिली शिकायत में बताया गया था कि उसने बच्चे को वेन ले जाकर उत्पीड़न किया था।

मामले की छानबीन के दौरान पता चला कि उसने नवंबर महीने की शुरूआत में ही 14 साल के एक बच्चे का यौन उत्पीड़न किया था। सुनवाई के दौरान अदालत ने आरोपी टीचर का मानसिक परीक्षण कराने का आदेश दिया। मामले की सुनवाई अब शुक्रवार को होगी।

हालांकि इस दौरान आरोपी के वकील ने कहा कि उस पर लगे सारे आरोप निराधार हैं। बता दें कि आरोपी टीचर, स्कूलों में जरूरत के आधार पर कभी-कभी पढ़ाने जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed