जाम खोलने गए दारोगा की जमकर धुनाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदरगढ़-तिर्वा मार्ग पर कनौली गांव के सामने बाइक की चपेट में आने से छात्र घायल हो गया। दुर्घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों और दुकानदारों ने जाम लगा दिया।
इंदरगढ़ थाने के दारोगा ने जाम खुलवाने की कोशिश की तो भीड़ से बहस हो गई। भीड़ ने उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। यह नजारा देख साथ में आए सिपाही जान बचाकर भाग गए। सूचना पर तिर्वा कोतवाली और इंदरगढ़ थाने की पुलिस फोर्स ने मौके पर पहुंचकर
भीड़ पर लाठियां भांजी और दारोगा को मुक्त कराया। दारोगा ने आठ नामजद समेत 15 से 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
ग्रामीणों ने लगाया जाम
पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के सगरा गांव निवासी उदय भान का पुत्र अंकुश (9) प्राइमरी पाठशाला कनौली में कक्षा तीन का छात्र है।
मंगलवार को सुबह स्कूल जाते समय अज्ञात बाइक की चपेट में आने से घायल हो गया। छात्र को एंबुलेंस से मेडिकल कालेज में भरती कराया गया। दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने बाइक सवार को पकड़ने की मांग को लेकर तिर्वा-इंदरगढ़ मार्ग पर जाम लगा दिया।
इससे दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं।
दरोगा की जमकर की धुनाई
इंदरगढ़ थाने में तैनात दरोगा जितेंद्र कुमार चीता मोबाइल के सिपाही राजेंद्र प्रसाद व सुरेंद्र और बलदेव प्रसाद के साथ जाम खुलवाने पहुंचे। इसी दौरान किसी बात को लेकर भीड़ भड़क गई और दारोगा को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया।
वह भागे तो भीड़ ने दौड़ा-दौड़ाकर दरोगा को पीटा। दारोगा को पिटता देख सिपाही वहां से भाग निकले। तिर्वा कोतवाल रजनीश चौहान तुरंत तिर्वा और इंदरगढ़ थाने का फोर्स लेकर घटनास्थल पर पहुंचे और भीड़ पर लाठियां भांजनी शुरू कर दी।
तब कहीं भीड़ तितर-वितर हुई और दारोगा उनके चंगुल से मुक्त हो सके। मामले को देखते ही कोतवाली पुलिस ने चार सिपाहियों को घटनास्थल पर तैनात कर दिया है।
हिरासत में लिए ग्रामीणों से पूछताछ
दारोगा जितेंद्र कुमार ने कोतवाली में विनय कुमार सविता, सतेंद्र कुमार वर्मा, विश्वनाथ, बब्लू, बेहटा, राजेश कुमार, मुकेश कुमार निवासीगण सगरा, अमर सिंह निवासी लक्ष्मणपुर थाना झींझक जनपद कानपुर देहात के अलावा सुरेश जाटव के भुलभुलियापुर निवासी मित्र समेत 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
पुलिस ने विनय सविता, सतेंद्र वर्मा और विश्वनाथ वर्मा को हिरासत में ले लिया है। उधर, दुर्घटना को लेकर छात्र अंकुश के बाबा देवीदयाल ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
दो थानों के फोर्स ने पहुंचकर लाठियां भांजी, दारोगा को बचाया।