टीचर का अश्लील MMS बना छात्र कर रहे ब्लैकमेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्यूशन पढऩे वाले छात्रों द्वारा अपनी ही टीचर का अश्लील एमएमएस बनाकर उसे ब्लैकमेल किए जाने का एक मामला प्रकाश में आया है। मामला हरियाणा के जींद का बताया जा रहा है।
पीड़ित टीचर की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और चारों छात्रों को नामजद कर उन्हें गिरफ्तार कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, शहर निवासी चार छात्र तरुण, वरुण, राहुल व धैर्य एक 23 साल की टीचर के पास ट्यूशन पढ़ने आया करते थे।
अकेली टीचर के साथ किया यौन शोषण!
टीचर ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक दिन जब वह घर पर अकेली थी तो चारों ने लड़के आएं और उसके साथ जोर जबरदस्ती शुरू कर दी।
यहां तक की उसके कपड़े भी फाड़ डाले। इस दौरान उन लड़कों ने उसका मोबाइल से अश्लील एमएमएस भी बनाया।
इसी एमएमएस के आधार पर चारों युवक उसे ब्लैकमेल भी करते रहे। जब उसने चारों का विरोध किया तो उन्होंने उस अश्लील एमएमएस को कई अन्य मोबाइल पर भी भेज दिया।
चारो छात्र गिरफ्तार
युवा टीचर ने जब किसी और के मोबाइल पर अपना एमएमएस देखा तो उसके होश उड़ गए। इस दौरान लड़कों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।
इस संबंध में थाना प्रभारी कमलदीप ने बताया कि छात्रों द्वारा टीचर का का अश्लील एमएमएस बनाए जाने का मामला उनके संज्ञान में आया है।
उन्होंने पीड़िता के अभिभावकों की शिकायत पर चार युवकों को नामजद किया है। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार भी कतर लिया है। आज उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।