{"_id":"59be9b6a6197c2a700c9b12c797c7f2c","slug":"students-held-for-car-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"लग्जरी कार चुराकर बेचता था ऑनलाइन, फिर...","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
लग्जरी कार चुराकर बेचता था ऑनलाइन, फिर...
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 22 Feb 2014 11:52 AM IST
विज्ञापन
लग्जरी कार चुराकर उन्हें ऑनलाइन बेचने वाले दो छात्रों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मामला तमिलनाडु के त्रिची करूमंडपम इलाके का है।
विज्ञापन
यहां 23 साल के बीबीए ग्रेजुएट मुथ्थुकृष्णन और 24 साल के एमबीए ग्रेजुएट अरून कुमार मोमबत्ती बनाने वाली फैक्ट्री में मोमबत्ती बनाने का काम किया करते थे।
विज्ञापन
वे दोनों ही मोमबत्ती फैक्ट्री के मालिक 28 वर्षीय के राजा के लिए चोरी चुप्पे लग्जरी कारों को चुराकर ऑनलाइल बेचने का काम करते थे। तीनों के इस काम की भनक पेरमबलूर के नीलकमल को थी। नीलकमल कई दिनों से इस बात का खुलासा पुलिस से करना चाहता था।
विज्ञापन
एक दिन नीलकमल को इस को बात बताने का मौका मिल ही गया। जब एक दिन एक नई कार चुराकर दोनों छात्र शहर से बाहर निकल ही रहे थे कि नीलकमल कर सूचना पर अचानक पुलिस ने उन्हें फ्लाईओवर पर रोक लिया और कार से जुड़े हुए सवाल पूछने लगे। सवालों से परेशान आकर दोनों छात्रों ने पुलिस को सबकुछ सच सच बता दिया।
बाद में लड़कों के बताने पर पुलिस ने मोमबत्ती फैक्ट्री में छापा मारकर अन्य लग्जरी कारें जब्त की। फिलहाल कार चुराने वाला मास्टरमांइड के राजा अभी फरार है। पुलिस की तलाश जारी है।