फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   students become criminal for fulfilling their dreams

सिर्फ इसलिए उठाया तमंचा, ताकि पूरे कर सकें सारे शौक

Fri, 04 Sep 2015 12:16 PM IST
Updated Fri, 04 Sep 2015 12:16 PM IST
विज्ञापन
students become criminal for fulfilling their dreams

यूपी के ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद) में पूर्व ब्लाक प्रमुख के पुत्र की बाइक, मोबाइल और अन्य सामान लूटने वाले बिजनौर के छात्रों का आटो लिफ्टर गैंग को कोतवाली ठाकुरद्वारा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनसे लूटी गई दो बाइकें भी बरामद कीं।

विज्ञापन


इसमें एक बाइक पूर्व ब्लाक प्रमुख के पुत्र की है। बदमाशों से पूर्व ब्लाक प्रमुख के पुत्र का लूटा गया मोबाइल और पर्स भी बरामद हुआ। पुलिस ने पकड़े गए छात्रों के पास से 12 बोर के तीन तमंचे भी बरामद किए हैं। पकड़े गए छात्रों ने अपने महंगे शौक पूरे करने के लिए अपराध का रास्ता अख्तियार कर लिया था।
विज्ञापन


गुरुवार को पुलिस को सूचना मिली कि कुछ बदमाश लूटी गई बाइकें लेकर बेचने के लिए कहीं जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने कोतवाली ठाकुरद्वारा के गांव टांडा अफजल तिराहा पर मोर्चा बंदी कर दी। जैसे ही दो बाइकों से तीन युवक उधर से गुजरे। तो पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें से एक युवक ने पुलिस पर फायर किया। लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। उनके पास से दो बाइकें मिलीं। तलाशी लेने पर उनके पास से तीन 12 बोर के तमंचे, पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो उन्होंने अपना नाम जनपद बिजनौर के थाना शेरकोट के गांव नंगला कोपा निवासी जितेंद्र पुत्र महेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह पुत्र फूल सिंह व रजत पुत्र धूम सिंह बताया।

एसएसआई रमेश कुमार सिंह और उप निरीक्षक अरविंद कुमार त्यागी ने तीनों के खिलाफ पुलिस पर जानलेवा हमला करने और आर्म्स एक्ट के तहत भी मुकदमा कायम किया। कोतवाली प्रभारी विद्याराम दिवाकर ने बताया कि उन्हें न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने उन्हें जेल भेज दिया।

पूर्व ब्लाक प्रमुख से लूटा गया माल भी मिला

students become criminal for fulfilling their dreams

पकड़े गए छात्रों के पास से 27 अगस्त को फैजुल्लागंज निवासी पूर्व ब्लाक प्रमुख बलराम सिंह का पुत्र संजय सिंह से लूटा गई बाइक, मोबाइल और पर्स भी बरामद हुआ।

मालूम हो कि 27 अगस्त की शाम को ट्रांसपोर्ट कंपनी से काम निपटा कर बाइक से घर जा रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख के पुत्र को तभी कांशीराम कालोनी के पास घात लगाकर खड़े तीन बदमाशों ने बाइक को तमंचों के बल पर रोक लिया था।

पुलिस ने पूर्व ब्लाक प्रमुख के पुत्र को तमंचों की बटों से विरोध करने पर पीटा। नगदी, एटीएम, मोबाइल और बाइक लूटकर फरार हो गए थे। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस घटना में शामिल बदमाशों की तलाश कर रही थी।

धामपुर में पढ़ते थे गैंग में शामिल छात्र

students become criminal for fulfilling their dreams

बिजनौर का पकड़ा गया आटो लिफ्टर गैंग छात्रों का है। छात्रों को उनके बढ़ते शौक ने अपराध की दुनिया में धकेल दिया। जनपद बिजनौर के थाना शेरकोट के गांव नंगला कोटा निवासी जितेंद्र बीए का, नरेंद्र इंटर का और रजत का बीएससी का छात्र है। तीनों धामपुर में रहकर पढ़ते थे। आए दिन लूटपाट की वारदातें करते रहते थे। लूटी गई बाइकों को सस्ते में बेचकर अपने शौक पूरा करते थे।

जनपद बिजनौर के छात्रों के पकड़े गए आटो लिफ्टर गैंग ने बिजनौर क्षेत्र में कई लूट की वारदातों को पुलिस पूछताछ में कबूला। उनके द्वारा बताई गई जानकारी को पुलिस ने मुरादाबाद के सभी थानों को सूचित कर दिया। जिस पर बिजनौर के स्योहारा व अन्य थानों की पुलिस ने ठाकुरद्वारा पहुंचकर अपने यहां हुई वारदातों के बारे में जानकारी ली।

कोतवाली प्रभारी विद्याराम दिवाकर ने बताया कि बरामद दूसरी बाइक उन्होंने धामपुर के पास से लूटी थी। जबकि 11 दिन पहले उन्होंने धामपुर स्योहारा रोड से एक ग्लैमर बाइक चोरी की थी। जिसे उन्होंने झलरी के एक व्यक्ति को तीन हजार रुपए में बेच दिया था।

लंबी है अपराध की फेहरिस्त

students become criminal for fulfilling their dreams

एक माह पूर्व दयावती अस्पताल धामपुर से सुपर स्पलेंडर बाइक चोरी की, तीन अगस्त को यितमरपुर रोयड कस्बा बिजनौर से पैशन प्रो मोटर साइकिल लूटी थी। लेकिन पंक्चर हो जाने के कारण हल्दौर के पास छोड़ दिया था। इसी दिन विवेक कालेज के पास हल्दौर रोड पर डिस्कवर बाइक लूटी थी।

जिसे साढ़े पांच हजार रुपए में बेच दिया था। इसी दिन नगीना बिजनौर रोड पर यामहा क्रक्स मोटर साइकिल लूटी थी। लेकिन पेट्रोल खत्म हो जाने के कारण दो किमी दूरी पर छोड़ दिया था। इससे वहां पहले ग्राम भनोटी थाना शेरकोट से अन्य साथियों के साथ बाइक लूटी थी।

23 अगस्त को एक अपाचे बाइक चोरी की थी। 24 अगस्त को टूल पीर के सामने बाइक चोरी की थी। जबकि 28/29 जुलाई की रात को लक्ष्य कालेज के चौकीदार को मारपीट कर लैपटाप लूटा था। पुलिस का कहना है कि इन वारदातों में इनके अलावा अन्य लोग भी शामिल थे।

एसएसपी ने बिजनौर के छात्रों को पकड़ने वाली पुलिस पार्टी को पांच हजार का इनाम देने की घोषणा की है। कोतवाली प्रभारी विद्याराम दिवाकर ने बताया कि पुलिस ने एक सप्ताह के भीतर लूट की वारदात का खुलासा किया। जिस पर एसएसपी ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस टीम में एसएसआई रमेश कुमार सिंह, उप निरीक्षक अरविंद त्यागी, नरेंद्र सिंह व वीरेंद्र सिंह शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed