फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Girl threw acid on professor for denying marriage in Hyderabad

शादी से मुकरा टीचर, छात्रा ने फेंका तेजाब

Tue, 23 Dec 2014 01:08 PM IST
Updated Tue, 23 Dec 2014 01:08 PM IST
विज्ञापन
Girl threw acid on professor for denying marriage in Hyderabad

हैदराबाद के गुंटूर जिले में एक छात्रा ने शादी से मना करने पर प्रोफेसर पर तेजाब डाल दिया। घटना नल्लापाडू के गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज के बाहर तब हुई जब पीड़ित टीचर लंच के लिए कॉलेज से बाहर निकला था।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, छात्रा ने वादे से मुकरने पर बदला लेने की नीयत से यह खौफनाक कदम उठाया है। आंध्र यूनिवर्सिटी से पोस्टग्रेजुएशन कर रही छात्रा ने कॉलेज गेट पर वेंकटरमन नाम के शिक्षक पर तेजाब डाला।
विज्ञापन


पहचान छिपाने के लिए लड़की ने बुर्का पहन रखा था हालांकि बाद में उसे पकड़ लिया गया। उसकी पहचान सौजन्या के रूप में हुई है। गुंटूर के डीएसपी के. नरसिम्हा ने बताया कि तेजाब की वजह से टीचर का चेहरा बुरी तरह झुलस गया हालांकि हमले के बावजूद उसने आरोपी लड़की को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों के बीच बने थे शार‌ीरिक संबंध

Girl threw acid on professor for denying marriage in Hyderabad

टीओआई के मुताबिक, तेजाब फेंककर भागने की कोशिश करने पर कुछ बूंदें लड़की के गाल पर भी पड़ गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया।


पुलिस के मुताबिक, सौजन्या पहले वेंकटरमन की छात्रा रह चुकी है। एक डिग्री कॉलेज में शिक्षक रहने के दौरान वेंकटरमन ने सौजन्या को पढ़ाया था। उसी समय वे दोनों करीब आए और उनके बीच शादी का वादा हुआ।

सौजन्या का आरोप है कि टीचर ने शादी का वादा करके उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। हालांकि बाद में वह पोस्टग्रेजुएशन के लिए विशाखापत्तनम चली गई और वेंकटरमन ने भी नल्लापाडु में गवर्नमेंट कॉलेज ज्वाइन कर लिया।

इस बीच वेंकट ने दूसरी महिला से शादी कर ली और सौजन्या को नजरअंदाज करने लगा। इससे नाराज होकर उसने वेंकट से बदला लेने का प्लान बनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed