{"_id":"a80679cc671667a3a21739be631fcb8b","slug":"student-suicide-when-teacher-beaten-him-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीचर के पीटने पर छात्र ने की आत्महत्या","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
टीचर के पीटने पर छात्र ने की आत्महत्या
एजेंसी/अहमदाबाद
Updated Wed, 18 Feb 2015 08:06 AM IST
विज्ञापन
बनासकांठा जिले में स्कूल की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर चार शिक्षकों द्वारा पिटाई के बाद दसवी के छात्र ने आत्महत्या कर ली। स्थानीय अंबेडकर नगर कालोनी में रहने वाले 16 वर्षीय प्रकाश चौहान ने सोमवार को घर पर फांसी लगा ली।
विज्ञापन
मामले की जांच कर रहे डीएसपी एसजी पटेल ने कहा कि गायत्री विद्यालय के चार शिक्षकों ने सोमवार को स्कूल का कैमरा तोड़ने पर स्कूल प्रांगण में छात्र की बुरी तरह पिटाई की।
विज्ञापन
पिटाई के बाद छात्र सदमे में चला गया। आत्महत्या करने से पूर्व छात्र ने अपने पिता को पूरी घटना की जानकारी दी थी। छात्र की मौत के बाद गुस्साए लोगों जिसमें छात्र के रिश्तेदार भी शामिल थे, ने स्कूल की संपत्ति को आग लगा दी।
विज्ञापन