फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   student shot his teacher in america

स्कूल में छात्र ने किया शिक्षक का कत्ल

Wed, 23 Oct 2013 09:36 AM IST
Updated Wed, 23 Oct 2013 09:36 AM IST
विज्ञापन
student shot his teacher in america

अमेरिका के नेवादा प्रांत में एक छात्र ने शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी। यह शिक्षक छात्र को हथियार छोड़ने के लिए मना रहे थे।

विज्ञापन


एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि अफ़ग़ानिस्तान में तैनात रह चुके 45 साल के माइकल लैंड्सबेरी छात्रों को बचाने की कोशिश कर रहे थे।

पुलिस ने बताया कि बंदूकधारी छात्र ने दो अन्य छात्रों को घायल करने के बाद खुद को भी गोली मार ली।

स्पार्क्स मिडल स्कूल और पास के एक प्राइमरी स्कूल को खाली कराया गया और उनकी कक्षाएं रद्द कर दी गई।

यह घटना सुबह सवा सात बजे कक्षाएं शुरू होने से पहले हुई। अधिकारियों ने बताया कि करीब 200 पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे लेकिन उन्होंने एक भी गोली नहीं चलाई।

गोलीबारी की आवाज


एक छात्र ने स्थानीय मीडिया को बताया कि उसने बास्केटबॉल कोर्ट के बाहर गोलीबारी की आवाज़ सुनी थी।

तेरह साल के काइल नुकुम ने रेनो गेजेट जर्नल से कहा, "पहले मुझे लगा कि यह पटाखे की आवाज़ है। शिक्षक ने जब छात्र को बंदूक फेंकने को कहा तो उसने शिक्षक पर ही बंदूक तान दी।"
विज्ञापन


उसने कहा, "उसके बाद छात्र ने शिक्षक पर गोली चला दी और हर कोई वहां से भाग गया। जब हम वहां से भाग रहे थे तो हमने चार-पांच गोलियों की आवाज़ सुनी।"

लैंड्सबेरी नेवादा नेशनल गार्ड्स के साथ दो बार अफ़ग़ानिस्तान में तैनात रह चुके थे। शिक्षक के परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटियां हैं।

हीरो

रेनो के उप पुलिस प्रमुख टॉम रॉबिनसन ने कहा, "मैं उन्हें हीरो मानता हूं। हम जानते हैं कि वह हस्तक्षेप करने की कोशिश कर रहे थे।"

स्पार्क्स के मेयर गेनो मार्टिनी ने कहा कि लैंड्सबेरी ने पूरी निष्ठा के साथ देश की सेवा की थी और वह उसी निष्ठा के साथ अपने स्कूल के छात्रों को बचाने की कोशिश कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिनाउन रीजनल मेडिकल सेंटर की प्रवक्ता ने कहा कि दो छात्रों को अस्पताल में लाया गया है। पुलिस ने बताया कि एक छात्र की सर्जरी हो चुकी है और दूसरे छात्र का स्वास्थ्य भी ठीक है।


एसोसिएटेड प्रेस के मुताबिक कई छात्र अपने माता-पिता से मिलकर फफक फफककर रो पड़े। अपने भतीजे को लेने आए माइक फिओरिका ने कहा, "हम बहुत घबराए हुए थे। आप मां बाप की स्थिति का अंदाजा लगा सकते हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed