चौथी के छात्र ने किया 8 साल की बच्ची से रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मासूम बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं जैसे खेल हो गई हों। बरेली के हाफिजगंज इलाके के एक गांव में बृहस्पतिवार शाम आठ साल की एक बच्ची खेत में मिर्च तोड़ने गई। इसी गांव के चौथी कक्षा में पढ़ने वाले 14 साल के किशोर ने उसके साथ खेत में दुष्कर्म कर दिया।
शाम को इस पर दोनों परिवारों में विवाद भी हुआ। किशोर के घरवालों की धमकी की परवाह न कर बच्ची के परिवार वालों ने शुक्रवार सुबह हाफिजगंज थाने में रिपोर्ट लिखाई है। आरोपी किशोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
हाफिजगंज इलाके के एक गांव में यह शर्मनाक घटना बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे घटी।
जांच में रेप की हुई पुष्टि
आठ साल की बच्ची घर से कुछ ही दूर स्थित खेत में मिर्च तोड़ने गई थी। तभी गांव का ही किशोर वहां आ पहुंचा। बच्ची ने बताया कि आरोपी उसके साथ गलत हरकत करने लगा तो उसने विरोध किया। चीखना चाहा तो आरोपी ने उसका गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की और फिर दुष्कर्म किया।
किशोर भागा तो बच्ची बदहवास हालात में घर पहुंची। उसके कपड़े खून से सने हुए थे। दादी ने उसकी हालत देख पूछताछ की तो उसने आपबीती बयान कर दी। दादी बच्ची के पिता के साथ मिर्च के खेत में गई लेकिन आरोपी भाग चुका था। इसके बाद परिवार वाले आरोपी के खिलाफ मुकदमा लिखाने के लिए थाने जाने लगे तो उसके परिवार वालों ने रोककर उन्हें धमकाया।
देर रात तक समझौते की कोशिश चलती रही। शुक्रवार सुबह करीब सात बजे बच्ची के घर वाले चुपचाप बच्ची को लेकर हाफिजगंज आ गए। एसओ हाफिजगंज अमर सिंह ने बताया कि पुलिस ने दादी की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कर बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। दबिश देकर काडोपुल के पास से किशोर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
एसपी देहात बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि बच्ची के साथ बलात्कार हुआ है। महिला पुलिस कर्मियों ने बच्ची के प्राइवेट पार्ट पर सूजन बताई है। उसके कपड़े कब्जे में लेकर जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजे जाएंगे। आरोपी भी नाबालिग है। उसके कपड़े भी जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजे जाएंगे।