{"_id":"1cc1783b5b9b6acda186207b8fc033e8","slug":"student-raped-and-killed-minor-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र ने रेप के बाद की मासूम की हत्या","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
छात्र ने रेप के बाद की मासूम की हत्या
अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sun, 27 Oct 2013 04:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में दसवीं कक्षा के किशोर ने कक्षा चार में पढ़ रही अपने गांव की दस वर्षीय बालिका से दुष्कर्म किया और गला घोटने के बाद धारदार हथियार से रेत कर उसकी हत्या कर दिया। छात्रा शुक्रवार शाम से लापता थी।
विज्ञापन
परिजनों को शनिवार सुबह सुराग मिला। बालिका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया।
घटना बांगरमऊ थानाक्षेत्र के एक गांव की है। दस वर्षीय बालिका अपने गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चार में पढ़ती थी। शुक्रवार शाम विद्यालय से लौटने के बाद वह खेत पर घास काटने चली गई और देर रात तक घर नहीं लौटी।
विज्ञापन
शनिवार सुबह परिजन एक बार फिर उसकी खोज में निकले तो ग्रामीणों से पता चला कि शुक्रवार शाम उसे गांव के ही एक किशोर के साथ देखा गया था। छात्रा के परिजनों ने किशोर को पकड़कर पूछताछ की तो वह घबरा गया।
विज्ञापन
पूछताछ में उसने बताया कि वह उसके साथ खेतों की ओर गया था लेकिन बाद में वह कहां चली गई, उसे पता नहीं। उसने खेत पर जहां तक बालिका के साथ जाना बताया था, परिजन उसके आसपास खोजने लगे। कुछ देर बाद खेतों में ही झाड़ियों के बीच उसका अर्द्धनग्न शव मिला।
गले पर रस्सी के निशान और धारदार हथियार के कई जख्म थे। इसके बाद लोगों ने आरोपी किशोर को दबोचने के साथ ही पुलिस को घटना की सूचना दी। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र प्रसाद ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।
पूछताछ में उसने दुष्कर्म के बाद हत्या की बात कबूल कर ली। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद दुष्कर्म की पुष्टि होगी।