फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   student raped and blackmailed by classmate in indore

अश्लील वीडियो दिखा युवती से 6 महीने तक रेप

Tue, 03 Mar 2015 12:20 PM IST
Updated Tue, 03 Mar 2015 12:20 PM IST
विज्ञापन
student raped and blackmailed by classmate in indore

मध्य प्रदेश के खरगांव जिले में एक युवती से रेप के बाद उसकी अश्लील वीडियो बनाने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, 20 वर्षीय पीड़िता बीकॉम की छात्रा है। उसने आरोपी की हरकत के बारे में अपने परिजनों को बताया और पुलिस से शिकायत की। ओंकारेश्वर के रहने वाले आरोपी विक्रांत सक्सेना के खिलाफ केस दर्ज कर मामला पलासिया पुलिस को ट्रांसफर कर दिया गया।

आरोपी विक्रांत, पीड़िता के साथ पढ़ता था। 1 जुलाई 2014 को विक्रांत गीता भवन हॉस्टल में पीड़िता से मिलने पहुंचा, जहां वह रहती थी। उसे अकेली पाकर आरोपी ने उसका बलात्कार किया और अश्लील वीडियो भी बना लिया।

विज्ञापन

इतनी बार हुआ रेप कि डिप्रेशन में चली गई पीड़िता

student raped and blackmailed by classmate in indore

टीओआई के अनुसार, आरोपी ने वीडियो क्लिप सार्वजनिक करने की धमकी देकर पीड़िता को ब्लैकमेल किया और कई बार उसके साथ बलात्कार किया। उसका भरोसा जीतने के लिए आरोपी ने उससे शादी करने का वादा भी किया।

पुलिस के अनुसार, उसने युवती के साथ दिसंबर 2014 तक रिश्ता बनाए रखा और रेप करता रहा। दिसंबर में युवती सनवाद स्थित अपने घर लौटी तो वह बीते घटनाक्रम के याद करके डिप्रेशन में चली गई। दिनो-दिन उसकी तबियत खराब होने लगी तो उसके परिजनों को चिंता होने लगी।

उन्होंने उससे कारण जानना चाहा तो वह फूट-फूट कर रो पड़ी और सारा हाल बयां कर दिया। उन्होंने पुलिस से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई। पलासिया पुलिस स्टेशन के इंचार्ज शिवपाल सिंह कुशवाह ने कहा कि आरोपी की तलाश जारी है। उसके खिलाफ धारा 366 और 376 के तहत केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed