{"_id":"a451aca50afda1f3b6e48a75dda462f3","slug":"student-murdered-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: छात्र की हत्या कर शव फूंकने की कोशिश","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
आगरा: छात्र की हत्या कर शव फूंकने की कोशिश
अमर उजाला, आगरा
Updated Thu, 07 Nov 2013 08:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के शाहगंज के रसूलपुर में कक्षा पांचवीं के छात्र की हत्या करके शव को रेलवे लाइन के किनारे कूड़े के ढेर में फूंकने की कोशिश की गई। बुधवार सुबह आसपास के लोगों ने कूड़े में शव जलते देखा तो भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
हत्यारों ने उसके दोनों पैरों को बांधकर जलाने की कोशिश की थी। शव मिलने की सूचना पर पहुंचे पिता ने बालक की शिनाख्त कर ली। उसने एक टेंपो चालक और उसके अज्ञात साथी पर हत्या और सुबूत छिपाने का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी टेंपो चालक को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल हत्या के पीछे कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
सराय ख्वाजा क्षेत्र स्थित रसूलपुर के सर्वेश कुमार शर्मा बिजली मैकेनिक हैं। उनके दो पुत्र राहुल (13) और प्रिंस (12) साथ रहते हैं जबकि पत्नी सुमन कई साल से ग्वालियर में रहती है। पिता ने बताया कि प्रिंस पांचवीं कक्षा में पढ़ता था।
विज्ञापन
मंगलवार शाम तकरीबन सात बजे नरीपुरा, शाहगंज का टेंपो चालक इरशाद पुत्र हफीज अपने एक साथी के साथ प्रिंस को घर से बुलाकर ले गया। इरशाद शालीमार टेंट हाउस का टेंपो चलाता है। वह प्रिंस को मजदूरी के कुछ रुपये दे देता था।
बड़े भाई ने उसे रोका भी लेकिन वह उसके साथ चला गया। जब देर रात तक घर नहीं लौटा तो परिवार के लोग उसकी तलाश करने लगे। सुबह तकरीबन छह बजे घर से पांच सौ मीटर की दूरी पर रेलवे लाइन के किनारे कूड़े के ढेर में किसी की लाश जलती हुई मिलने की सूचना मिली।
मौके पर पहुंचा तो वह प्रिंस की लाश थी। उसके दोनों पैर रस्सी से बंधे थे। शरीर का ज्यादा हिस्सा जल चुका था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। हत्या के संबंध में परिवारीजनों ने किसी तरह की रंजिश से इनकार किया।