{"_id":"e5d652e8347fe5f269da20fa541651b7","slug":"student-killed-principal-in-tamilnadu","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने प्रिंसिपल को पीट-पीटकर मार डाला","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
छात्रों ने प्रिंसिपल को पीट-पीटकर मार डाला
एजेंसी/तिरुनेलवेल्ली
Updated Thu, 10 Oct 2013 08:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिलनाडु के तूतीकोरिन जिले में हॉस्टल खाली करने के निर्देश से नाराज होकर इंजीनियरिंग कॉलेज के तीन छात्रों ने अपने प्रिंसिपल को पीट-पीट कर मार डाला।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, छात्रों की पिटाई से बुरी हालत में जख्मी वलनाडु के जीसस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के प्रिंसिपल सुरेश (55) की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस की प्राथमिक जांच के अनुसार सुरेश ने रैगिंग और अनुशासनहीनता के आरोप में छात्रों को हॉस्टल खाली करने को कहा था।
जिससे भड़के तीनों छात्रों ने प्रिंसिपल की बुरी तरह पिटाई कर दी। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना को देखते हुए कॉलेज को एक दिन के लिए बंद कर दिया गया।
विज्ञापन