फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   student killed in residential school.

सरकारी स्कूल में दुराचार के बाद छात्र की हत्या

Sat, 29 Nov 2014 08:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Sat, 29 Nov 2014 08:53 AM IST
विज्ञापन
student killed in residential school.

यूपी के इटावा में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित राजकीय आश्रम पद्धति आवासीय विद्यालय में एक छात्र से कुकर्म के बाद पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इससे गुस्साए परिजनों ने जिला अस्पताल में जमकर हंगामा काटा।

विज्ञापन


पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर ने एफआईआर दर्ज कराने के साथ ही मजिस्ट्रेट जांच का आश्वासन दिया। पिता की तहरीर पर बसरेहर थाना में कालेज के सीनियर छात्र, वार्डन एवं छात्रावास स्टॉफ के खिलाफ हत्या व कुकर्म की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


जिले के बढ़पुरा गांव निवासी बलवीर सिंह ने अपने बेटे ब्रह्म कुमार (6) का इसी वर्ष कक्षा एक में राजकीय आश्रम पद्धति आवासीय विद्यालय में दाखिला कराया था। गुरुवार रात करीब ढाई बजे कालेज स्टाफ द्वारा उन्हें सूचना दी गई कि ब्रह्म कुमार बीमार है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह सुन पूरा परिवार जिला अस्पताल पहुंचा तो पता चला कि उनके बेटे की मौत हो चुकी है। उन्होंने शव दिखाने के लिए कहा तो उन्हें शव नहीं दिखाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने किया हंगामा

student killed in residential school.

सुबह होने पर परिजनों ने मोर्चरी में रखे शव को दिखाए जाने की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा की सूचना मिलने पर एसडीएम सदर महेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने ताला खुलवाकर परिजनों को शव दिखवाया। शरीर पर चोटों के निशान और जीभ बाहर निकली देख परिजन भड़क गए। उन्होंने कालेज प्रशासन पर कुकर्म के बाद हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।

मां-बाप ने बताया कि दो दिन पहले ब्रह्म कुमार ने बताया था कि विद्यालय के सीनियर छात्र उसके साथ गलत काम करते हैं। इस पर उन्होंने शुक्रवार को विद्यालय आने की बात कही थी। उन्होंने बताया कि बेटे के शरीर पर चोटों के निशान होने के साथ ही प्राइवेट पार्ट में भी इंजरी पाई गई है। वहीं विद्यालय प्रशासन लगातार आरोपों को खारिज करता रहा। विद्यालय के अधीक्षक आकाश गौतम बेड से गिरने के कारण ब्रह्म कुमार की मौत होने की बात कहते रहे। परिजनों की मांग पर एसडीएम सदर महेंद्र कुमार सिंह ने उन्हें पूरे मामले की मजिस्ट्रेटी जांच कराने का आश्वासन दिया।

पिता की तहरीर पर सीनियर छात्र, वार्डन एवं छात्रावास स्टाफ के खिलाफ बसरेहर थाने में कुकर्म व हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। चूंकि इस विद्यालय के अध्यक्ष जिलाधिकारी होते हैं। इस वजह पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण दम घुटना तथा शरीर पर दो दर्जन के करीब चोटों के निशान पाए गए। कुकर्म की पुष्टि के लिए स्लाइड बनवाकर जांच के लिए भेजी गई है। एसडीएम महेंद्र कुमार ने बताया कि पूरे मामले की मजिस्ट्रेटी जांच के लिए वह संस्तुति करेंगे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed