फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   student immolates herself after repeated scoldings fom teacher

हिंदी के टीचर ने डांटा तो दे दी जान

Thu, 13 Feb 2014 12:02 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 13 Feb 2014 12:02 PM IST
विज्ञापन
student immolates herself after repeated scoldings fom teacher
टीचर के बार बार डांटने और बात बात पर बेइज्जती करने से आहत होकर नौवीं क्लास में पढ़ने वाली एक छात्रा ने आत्मदाह कर लिया।
विज्ञापन

मामला हैदराबाद के पास स्थित क्रिशनमसेट्टीपल्ले गांव के जिला परिषद स्कूल का है। स्कूल में पढ़ने वाली चौदह साल की पोथूगंति लक्ष्मी देवी अपने हिंदी टीचर मोहन राव से रोज हिंदी विषय में खराब प्रर्दशन को लेकर डांट सुनती थी।

अपने ऊपर हावी हो रहे इस तनाव को वो परिवारवालों से नहीं बांटती थी। लक्ष्मी बुरा भला सुनते सुनते इतने तनाव में चली गई कि बुधवार को तड़के सुबह उसने अपने कमरे में ही खुदको जला लिया।
विज्ञापन


उस वक्त घर के सभी लोग सो रहे थे। घर से धुंए की महक से जब उनकी आंख खुली तो पाया कि लक्ष्मी पूरी तरह से जल चुकी है। आनन फानन में उसे पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर उसे बचाने में नाकाम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मामले की संगीनता का देखते हुए सब इंस्पेक्टर के श्रीनिवास राव ने इसे आईपीसी के सेक्शन 174 के तहत रजिस्टर कर लिया है। जांच अभी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed