छात्र की नृशंस हत्या, बाहर निकल आई आंतें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस में सोमवार रात कुछ लोगों ने एक छात्र की नृशंस हत्या कर दी। उसका चेहरा क्षत विक्षत हो गया था, दो उंगलियां भी कटी थीं। यही नहीं पेट से आंतें तक बाहर निकल आई थीं और पेट व शरीर का कुछ हिस्सा जला हुआ था।
कई घंटे बाद शव की शिनाख्त हुई। इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। माना जा रहा है कि छात्र की किसी विस्फोटक से हत्या की गई है।
सोमवार रात्रि हाथरस गेट थानांतर्गत नगला अलगर्जी रोड पर जब पुलिस की जीप गुजरी तो वहां सड़क किनारे एक युवक बुरी तरह से घायल अवस्था में तड़प रहा था। पुलिस ने इसे घने कोहरे में दुर्घटना मान उसे जिला अस्पताल भिजवाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
युवक का शव बुरी तरह से क्षत विक्षत हो गया था। उसकी आंख व चेहरे का एक भाग उड़ गया था, जिससे चेहरे ने वीभत्स रूप ले लिया था। छात्र के हाथ की उंगलियां कटी हुई थीं। पेट व शरीर पर जलाए जाने जैसे निशान थे। ऐसा प्रतीत होता था कि जैसे यह विस्फोटक पदार्थ की वजह से जला हो। यही नहीं पेट से आंतें तक बाहर निकल आई थीं। घंटों अस्पताल में इस शव की शिनाख्त नहीं हुई।
लोगों ने सुनी धमाके की आवाज
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक दीपिका तिवारी व एएसपी अजय प्रताप मौके पर पहुंचे और फिर जिला अस्पताल भी गए। दोनों ने मातहतों को निर्देश दिए कि वह यह छानबीन करें कि कोई युवक गायब तो नहीं है। मौके पर देखने ही यह स्पष्ट था कि घटनास्थल पर ही हत्या की गई है।
वैसे भी जब वहां पूछताछ की गई तो यह पता चला कि रात में यहां धमाके की आवाजें सुनी गई थी। बाद में शव की शिनाख्त अमित उर्फ अर्जुन (22 वर्ष) पुत्र हरीओम सोनी निवासी अक्रूर कॉलोनी सीयलखेड़ा के रूप में हुई।
मृतक के परिजन व अन्य लोग वहां आ गए। इन लोगों ने पुलिस को बताया कि अमित बीकॉम फाइनल वर्ष का छात्र था। वह अपने छोटे भाई को यह कहकर गया था कि उसे सनी उर्फ सोनू बुला रहा है। इस पर वह साइकिल लेकर गया था।
उसके बाद से उसका फोन बिजी व फिर स्विच ऑफ आ रहा था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ नित्यानंद का कहना है कि हत्या के कारण व हत्यारों का पता लगाया जा रहा है।