फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   student gang raped in hospital, doctor and two constables held

नर्स ने किया बेहोश, अस्पताल में छात्रा से गैंगरेप

Fri, 09 Jan 2015 10:55 AM IST
Updated Fri, 09 Jan 2015 10:55 AM IST
विज्ञापन
student gang raped in hospital, doctor and two constables held

देश में महिलाओं के प्रति लगातार बढ़ रहे अपराध पर रोक लगाने का दावा खोखला साबित हो रहा है। महिलाओं की रक्षा का दम भरने वाली पुलिस हो या फिर डॉक्टर, कोई भी भरोसे के काबिल नहीं रहा। इस बात का अंदाजा छत्तीसगढ़ के एक अस्पताल में हुई हैवानियत से लगाया जा सकता है।

विज्ञापन


भिलाई के एक सरकारी अस्पताल में एक छात्रा से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक डॉक्टर ने दो पुलिसवालों के साथ मिलकर छात्रा से गैंगरेप किया और फिर ब्लैकमेल करके महीनों उसकी इज्जत लूटते रहे।
विज्ञापन


आरोपियों ने लड़की को इस कदर धमकाया था कि वह किसी से घटना का जिक्र करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही थी। हालांकि आखिरकार उसने आरोपियों की पोल खोल दी। लड़की की शिकायत मिलने पर पुलिस मे मामला दर्ज कर आरोपी डॉक्टर और दोनों सिपाहियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गैंगरेप के बाद रेलवे ट्रैक पर फेंका

student gang raped in hospital, doctor and two constables held

टीओआई के अनुसार, भिलाई के एसपी आनंद छाबड़ा ने बताया कि 20 वर्षीय छात्रा से गैंगरेप के बाद आरोपियों ने उसे बुरी तरह डराया था जिसके चलते वह रिपोर्ट नहीं दर्ज करा रही थी। हालांकि अब उसने हिम्मत दिखाई है और शिकायत दर्ज करा दी है। गुरुवार को दोनों आरोपी पुलिसकर्मियों सौरभ और चंद्रप्रकाश के साथ आरोपी डॉक्टर गौतम पंडित को भी अरेस्ट कर लिया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार रात 11 बजे पेट्रोलिंग के दौरान पुलिसकर्मियों ने देखा कि एक लड़की रेलवे ट्रैक पर दौड़ती हुई जा रही है। उसे दोनों आरोपी सिपाहियों ने गैंगरेप के बाद वहां फेंका था।

पुलिसकर्मियों ने उसे बचा लिया और परिवारवालों के सौंप दिया, लेकिन तभी लड़की जोर-जोर से रोने लगी। इसके बाद उसने रोते हुए पूरा हाल बयां किया। उसने बताया कि अस्पताल में रेप के बाद आरोपियों ने उसे ब्लैकमेल करके कई बार रेप किया।

इंटरनेट वीडियो डालने की धमकी देकर नोचते रहे उसे

student gang raped in hospital, doctor and two constables held

बेटी के साथ हैवानियत की जानकारी मिलने पर परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने बुधवार को थाने में शिकायत दर्ज कराई। लड़की ने बताया कि पहली बार उसके साथ रेप की वारदात तब हुई थी जब वह बीमारी की वजह से 24 घंटे के लिए अस्पताल में भर्ती हुई थी।

आरोपी डॉक्टर गौतम ने एक नर्स से लड़की को बेहोशी का इंजेक्शन लगाने को कहा और बेहोश होने के बाद उसने सिक्योरिटी के लिए अस्पताल में मौजूद सिपाहियों के साथ मिलकर गैंगरेप किया। इस दौरान उन्होंने उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया।

इसके बाद आरोपी उसे वीडियो इंटरनेट पर डालने की धमकी देकर उससे गैंगरेप करते रहे। शिकायत में पीड़िता ने बताया कि आरोपी सिपाहियों ने कॉलेज से लौटते समय उसे अगवा कर लिया और एक सुनसान जगह पर ले जाकर गैंगरेप किया। सभी आरोपियों के आईपीसी की धारा 376, 2 के तहत केस दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed