फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Student cut off his own penis after attacking mom

मां पर हमले के बाद काटा अपना प्राइवेट पार्ट

Wed, 04 Mar 2015 08:25 AM IST
Updated Wed, 04 Mar 2015 08:25 AM IST
विज्ञापन
Student cut off his own penis after attacking mom

शराब और ड्रग्स के नशे में धुत एक युवक ने अपनी मां पर चाकू से ताबड़तोड़ वार करने के बाद उसी चाकू से अपना प्राइवेट पार्ट काट लिया। उसने इस वारदात को अपने घर में अंजाम दिया।

विज्ञापन


मामला इंग्लैंड के वेस्ट ससेक्स का है। आरोपी चार्ल्स मैन ने एक पार्टी में जमकर शराब पी और ड्रग्स भी लिए। इसके बाद वह नशे की हालत में घर पहुंचा। उसने मां से विवाद होने के बाद चाकू निकाला और उस पर 13 बार चाकू से हमला किया।
विज्ञापन


21 वर्षीय आरोपी को अपनी मां इमा पर हमले के बाद इतना पछतावा हुआ कि उसने अपना प्राइवेट पार्ट काट लिया। इसके बाद वह चिल्लाने लगा और कहा कि वह उसे प्यार करता है और उसने जो किया वह सही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शरीर के अंदरूनी हिस्सों पर आई चोट

Student cut off his own penis after attacking mom
डेली मेल के अनुसार, यह घटना दिसंबर 2013 की है। मंगलवार को आरोपी को उसके शर्मनाक कारनामे के लिए 16 महीने जेल की सजा सुनाई गई है। हालांकि आरोपी की मां इस वारदात के बाद भी उसे प्यार करती है और कोर्ट में भी उसने यह जताया है।

पुलिस के अनुसार, बेटे की ओर से किए गए हमले में उसके शरीर के अंदरूनी हिस्सों पर भी गंभीर चोटें आई थीं। उसके फेफड़ों और बाजुओं पर गहरे घाव हो गए थे, जिन्हें सर्जरी के जरिए ठीक किया गया।

मामले की सुनवाई को दौरान कोर्ट को बताया गया कि आरोपी की करतूत के बाद उसकी मां ने इमरजेंसी नंबर 999 पर फोन करके पुलिस को सूचना दी और बताया कि उसका बेचा मानसिक संतुलन खो बैठा है जिसके चलते उल्टी-सीधी हरकतें कर रहा है।

सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस वहां पहुंच गई। पुलिस को देखते आरोपी वहां से भागने लगा लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसने पुलिस से कहा कि उसने अपनी मां पर चाकू से हमला किया है। उसने यह भी कहा कि उसने उसकी हत्या कर दी है। हालांकि वह हमले में बाल-बाल बच गई। उसे जेल भेजने से पहले पुलिस ने उसकी मानसिक स्थिति का इलाज भी कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed