{"_id":"e34ef5f7a2fe027580bd4f9ee5dc754b","slug":"student-committed-suicide-by-jumping-off-from-13th-storey-apartment","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैसी होती है मौत? जानने के लिए 13वीं मंजिल से कूदा","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
कैसी होती है मौत? जानने के लिए 13वीं मंजिल से कूदा
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 02 Sep 2013 12:55 PM IST
विज्ञापन
आखिर मौत कैसी होती है? या फिर जब इंसान खुदकुशी करता है कि तो वह क्या महसूस करता है? यही बात जानने के लिए 11वीं के एक छात्र ने 13वीं मंजिल स्थित अपने घर से छलांग लगा दी।
विज्ञापन
गंभीर चोट लगने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना सूरत के सरथाना इलाके की है।
टीओआई के अनुसार, 17 वर्षीय ध्रुव सवसानी ने एक पंक्ति के सुसाइड नोट में लिखा है कि वह खुदकुशी को महसूस करना चाहता है। मम्मी-पापा धन्यवाद।
विज्ञापन
ध्रुव ने शनिवार को ब्रजधाम अपार्टमेंट से कूद कर खुदकुशी की। 10वीं में उसे 96 फीसदी अंक मिले थे।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि ध्रुव का परिवार सदमे में है। उनसे अभी पूछताछ नहीं की जाएगी। कुछ दिनों बाद ध्रुव की दिमागी हालत के बारे में जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन