जूनियर ने नहीं किया सैल्यूट तो कमरे में बंद कर पीटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएन मेडिकल कालेज में लाख प्रयासों के बावजूद रैगिंग की घटनाएं नहीं थम रही हैं। नए सत्र के दूसरे ही दिन जूनियर छात्र को सीनियर्स ने हास्टल के कमरे में बंद कर लिया। उसके साथ न सिर्फ अभद्रता की, बल्कि पिटाई भी लगाई। आधा घंटे बाद धमकी देकर छोड़ा।
मामला दोपहर 12:30 बजे आगरा कालेज इंजीनियरिंग फैकल्टी गेट के सामने का है। ड्रेसकोड में खंदारी निवासी रवि और दयालबाग के विजय (बदले हुए नाम) घर लौट रहे थे। आरोप है कि बाइकों पर सवार पांच-छह सीनियर छात्रों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया।
छात्र बैच 2014 के बताए जा रहे हैं। इन्होंने जूनियरों से सैल्यूट करने को कहा। इस पर छात्रों ने उन्हें विश किया। लेकिन एक सीनियर ने गाली देते हुए फौजियों की तरह सैल्यूट करने को कहा। रवि ने विरोध किया तो उसे धक्का देकर कहा, चल तुझे हास्टल में देखते हैं।
प्रशांत को जबरन बाइक पर बैठाकर पंत हास्टल ले गए। आरोप है कि उससे न सिर्फ हद दर्जे की अभद्रता की बल्कि पिटाई भी लगाई। माफी मंगवाई और अदब से रहने की हिदायत देकर छोड़ दिया।
प्रशांत और अजय दोनों आगरा कालेज के मोड़ पर मिले और प्राचार्य से शिकायत के लिए जाने लगे। तभी सीनियर्स फिर आ धमके। उन्हें धमकाते हुए कहा कि हमारा कुछ नहीं बिगड़ेगा, लेकिन तुम्हारा बहुत नुकसान हो जाएगा। यह सुन छात्र दहशत में लौट गए।
दहशत में हैं जूनियर छात्र
घटना से जूनियर छात्र दहशत में हैं। उन्होंने प्राचार्य से इसकी शिकायत भी नहीं की है। उनका कहना है कि ऐसा करने पर सीनियर उनके लिए और मुसीबत खड़ी कर देंगे।
जूनियर ड्रेसकोड में थे। इसके चलते सीनियर्स की नजर में आ गए। छात्रों ने बताया कि उन्हें नहीं पता था कि कालेज में ड्रेसकोड खत्म कर दिया गया है।
एंटी रैगिंग स्क्वाएड की सख्ती के चलते सीनियर्स कालेज परिसर में जूनिसर्य के आसपास भी नहीं भटक रहे, लेकिन बाहर उनकी सुरक्षा के लिए कोई कदम नहीं उठाए गए।