लड़कियों ने 'खास जगह' छुपाया क्या-क्या?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्सर तस्कर कानून से बचने और उसकी आंखों में धूल झोंकने के लिए नए-नए तरीके अपनाते रहते हैं इस काम में महिलाएं भी अब कुछ कम नहीं है।
कई बार वह अपनी चालाकियों में कामयाब हो भी जातीं हैं लेकिन कई बार उन्हें मुंह की खानी भी पड़ती है।
कुछ इसी तरह की अलग-अलग घटनाओं को लेकर हम ये पांच कहानी बता रहे है, जिसमें लड़कियों ने ऐसी-ऐसी जगह सोना या रुपया छुपाए कि देखने वाले भी सन्न रह गए।
अंडरवियर में छुपाए थे 16 लाख रुपए
अभी हाल में 27 साल की एक ब्रिटिश महिला नवल मसद को जब पुलिस ने पकड़ा तो वह दंग रह गई।
इस लड़की ने पैसे ऐसी-वैसी जगह नहीं बल्कि अपनी अंडरवियर में छुपा रखे थे कि जहां इतने सारे पैसे रखना किसी के बस की बात नहीं।
यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली नवल मसद को लंदन के हॉलोवे से इस्तांबुल जाना था और यह नौजवान लड़की फ्लाइट लेने के लिए लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पहुंची। इसने अपने अंडरवियर में छोटी-मोटी रकम नहीं बल्कि 16 लाख रूपए छुपा रखे थे।
इसमें एक और चौंकाने वाली बात यह भी है कि इसका ऎसा करने के पीछे जो मकसद था वो भी खतरनाक था। नवल ये पैसे इस्तांबुल में जाकर सीरिया में रहने वाले एक ब्रिटिश आतंकवादी को पहुंचाने जा रही थी।
आतंकवादियों की मदद कर रही थी वह
नवल ने बड़ी सफाई से एक फॉयल में इतने सारे रूपए छुपाए और उसे अपने अंडरवियर में डाल लिया। लेकिन उसकी इस हरकत को पुलिस ने पहचान लिया और हिरासत में ले लिया।
जब पुलिस ने नवल से पूछताछ की तो उसने कहा कि वो अपनी मां के लिए सोने का कोई सामान लेना चाहती थी, इसलिए वो इतने सारे रूपए इस तरह से ले जा रही थी।
उधर पुलिस ने नवल पर आतंकवादियों की मदद के लिए रूपए पहुंचाने का आरोप लगाया और कहा कि जिस आतंकवादी को वह रूपए पहुंचाने जा रही थी उनसे उसें करीब 80000 रूपए मिलने वाले थे। हालांकी नवल ने आतंकवादियों की मदद करने वाले आरोप से साफ इंकार किया है।
पैंटी में छुपाए थे 2.35 करोड़ के हीरे
अब बात अपने देश की करते है। यहां एक बड़े घराने की बहू को ज्वैलरी की तस्करी के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया। ये महिला है टेक्सटाइल टाइकून अभिषेक पोद्दार की पत्नी और सियाराम सिल्क मिल्स घराने की बहू विहारी पोद्दार।
विहारी को आभूषणों की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मुंबई के छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विहारी के पास से कस्टम ने 2.35 करोड़ रुपये के हीरे और सोने के जेवरात बरामद किए।
विहारी ये जेवरात सिंगापुर से अपने अंडरवियर में छुपाकर लाई थीं। डीआरआई के अधिकारियों ने कहा कि ग्रीन चैनल से गुजरने के दौरान विहारी के पास जेवर होने का पता चला। उन्होंने अपने अंडरगार्मेंट्स में आभूषण छुपा रखे थे।
अंडरवियर में 2.14 किलो था सोना
इसी तरह मार्च में एक ऐसी महिला को गिरफ्तार किया गया था, जो मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अपने अंडरवियर में 2.14 किलोग्राम सोना छिपाकर ले जा रही थी।
उसकी तरकीब सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे। सवा दो किलो सोने के आभूषण छिपाने के लिए महिला ने 6 जोड़ी अंडरवियर पहन रखे थे। उन अंडरवियर में उसने वह सोना छिपा रखा था।
जैसे ही वह एयरपोर्ट पर आई, कस्टम अधिकारी उसे देखकर चौकन्ने हो गए क्योंकि दोनों पैर के बीच में सोना छिपा होने की वजह से उसे चलने में परेशानी हो रही थी। इस पर एक महिला अधिकारी ने उस महिला यात्री जमा दाबिर को रोक लिया।
महिला ने पहन रखे थे 6 जोड़ी अंडरवियर
जब उसने उसकी जांच की तो राज का पर्दाफाश हो गया। आरोपी दाबिर ने बताया कि वह तीसरी बार भारत आई थी।
कस्टम अधिकारियों का मानना है कि इससे पहले भी वह सोने की तस्करी के लिए ही भारत आई होगी।
सोने के बदले मिलने वाले रूपयों से वह कपडे खरीदकर उसे अपने शहर में बेचने वाली थी। उसे एक लाख के मुचलके पर जमानत दे दी गई है जबकि उसका पासपोर्ट जब्त कर लिया गया है। बरामद सोने की कीमत 54 लाख रूपए है। आरोपी केन्या की रहने वाली है, वह नैरोबी से मुंबई आई थी।
अंडरवियर में छुपा रखा था 25 लाख का सोना
दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से सोने की तस्करी की कोशिश कर रही एक युवती को गिरफ्तार किया गया है। इस लड़की ने अपने अंडरगारमेंट्स में सोना छुपा रखा था।
कस्टम कमिश्नर नीता बुतालिया के अनुसार यह लड़की यात्री स्पाइस जेट की दुबई से आने वाली फ्लाइट एसजी-19 से टर्मिनल थ्री पहुंची थी। बिना डिक्लेरेशन ग्रीन चैनल से गुजरने के बाद कस्टम अधिकारियों ने इस महिला को जांच के लिए रोका।
जांच में इस लड़की के अंडरगारमेंट्स से करीब 974.45 ग्राम सोना बरामद किया गया। बरामद सोने की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 25.02 लाख रुपए बताई गई है। आरोपी लड़की के खिलाफ कस्टम एक्ट की धारा 104 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
ब्रा और पैंटी में 10-10 किलोग्राम सोना
इसी साल दुबई से कोच्चि लौटी दो महिला यात्रियों के पास से 20 किलोग्राम सोना बरामद हुआ।
एक अधिकारी ने बताया कि महिलाओं को कोच्चि हवाई अड्डे पर गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि ये महिलाएं सोने की तस्करी करने वाले एक गिरोह में शामिल हैं।
अधिकारी ने बताया कि दोनों महिलाओं ने 10-10 किलोग्राम सोना अपने ब्रा और पैंटी में छिपा रखा था।
इस औरत ने गुप्तांग में छिपा रखा था जहर!
उस शख्स का आरोप है कि उसकी बीवी उसे मारने की कोशिश कर रही थी। उसकी बीवी ने अपने गुप्तांग में जहर छिपा रखा था और इसी का इस्तेमाल करके वो उसे मारना चाहती थी।
इस शख्स ने बताया कि जब उसकी बीवी बिस्तर पर आई तो वो कुछ अजीब सा व्यवहार कर रही थी। शुरू में तो उसे समझ नहीं आया लेकिन बाद में उसने देखा कि उसने कुछ छिपा रखा है।
उसके बाद जब उसने अपनी बीवी की जांच की तो पता चला कि उसने अपने गुप्तांग में जहर छिपा रखा था ताकि जब उसका पति उसके करीब आए तो उसकी जहर से मौत हो जाए। मामला पुलिस में है।