फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   story of Predatory bride

पढ़िए लुटेरी दुल्हन का ये कारनामा

Mon, 28 Apr 2014 01:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Mon, 28 Apr 2014 01:07 PM IST
विज्ञापन
story of Predatory bride

एक बार फिर एक लुटेरी दुल्हन ने घर बसाने की जगह घर उजाड़ कर चली गई। मामला यूपी के मुरादाबाद का है।

विज्ञापन


बनियाठेर गांव निवासी एक युवक की शादी 15 दिन पहले जिस युवती से हुई थी। वह दो दिन पूर्व ससुरालियों को बेहोश कर घर का सामान समेटकर फरार हो गई।

दुल्हन की मुंह बोली बहन को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है।

गांव के करीब 35 वर्षीय युवक ने पड़ोस के समाथल गांव निवासी एक ग्रामीण से अपनी शादी कराने को कहा।

15 दिन पहले हुई थी युवक की शादी

story of Predatory bride

एक माह पूर्व युवक रामपुर में जाकर उस परिवार से मिला जिस परिवार की लड़की से उसकी शादी होनी थी।

तयशुदा कार्यक्रम के मुताबिक 15 दिन पहले बनियाठेर के युवक की शादी उत्तराखंड में ऊधम सिंह नगर जिला अंतर्गत किच्छा निवासी एक युवती से हो गई।

युवती शादी के बाद दो दिन अपनी ससुराल बनियाठेर में रुकी और उसके बाद मायके चली गई।

तीन दिन पहले युवती अपने साथ अपनी मां और रिश्ते की एक भाभी को भी अपनी ससुराल बनियाठेर ले आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

मां और भाभी को लाई थी साथ

story of Predatory bride

बनियाठेर निवासी ससुरालियों का आरोप है कि दुल्हन ने सब घर वालों को विश्वास में ले लिया और दो दिन पूर्व खाने में कोई ऐसा पदार्थ मिलाया कि सबको नशा हो गया।

दुल्हन पति के घर का सारा सामान समेटकर मां समेत चंपत हो गई। किसी वजह से युवती के साथ आई उसकी भाभी बनियाठेर से नहीं निकल पाई।

ग्रामीणों को जब पूरा माजरा पता चला तब उन्होंने दुल्हन की भाभी को रोककर उससे पूछताछ शुरू कर दी।

रविवार की शाम को इस युवती को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस भी मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed