फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Story of Human Trafficking

महिलाओं की नीलामी का एक बड़ा खुलासा

Thu, 22 May 2014 03:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 22 May 2014 03:23 PM IST
विज्ञापन
Story of Human Trafficking

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के कई जिलों में महिलाओं की बोली लगती है। भावनपुर क्षेत्र से पिछले दिनों दो युवतियों के मिलने के बाद हुई विवेचना में यह खुलासा हुआ है।

विज्ञापन


स्पेशल जांच एजेंसी इस पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए कोलकाता पुलिस के संपर्क में है। एक एनजीओ से भी मदद मांगी गई है।

बता दें भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव औरंगाबाद में एएचटीयू (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट) ने दो युवतियों को बरामद किया था। उड़ीसा और बिहार की इन दोनों युवतियों को अपहरण कर कोलकाता के हावड़ा ब्रिज लाया गया था।
विज्ञापन

हावड़ा और इकबाल नगर क्षेत्र हैं सेंटर

Story of Human Trafficking

मेरठ लाकर 70 हजार रुपये में बेच दिया गया था, जबकि तीसरी युवती का पता नहीं लग पाया। एएचटीयू ने मौके से दो लोगों को भी गिरफ्तार किया था।

इसकी विवेचना सीओ स्वर्णजीत कौर कर रही हैं। विवेचना में सामने आया है कि बिहार, पश्चिम बंगाल समेत पूर्वांचल से युवतियों को बहला फुसलाकर कोलकाता लाया जाता है।

कोलकाता में हावड़ा और इकबाल नगर क्षेत्र मुख्य सेंटर बताए गए हैं। यहां से इन युवतियों को कहीं बेहतर नौकरी लगाने या फिर अच्छे घर में शादी कराने का झांसा देकर एनसीआर के मेरठ, बागपत, नोएडा, आगरा, दिल्ली, सहारनपुर आदि जिलों में लाकर बेच दिया जाता है।

दो युवतियों के मिलने के बाद हुई जांच में खुलासा

Story of Human Trafficking

सीओ स्वर्णजीत कौर के अनुसार इससे पूर्व जब वे आगरा में तैनात थीं तो वहां भी इसी तरह का गैंग पकड़ा गया था।
 
सीओ ने बताया कि यह अपराध सुनियोजित और संगठित तौर पर हो रहा है। इस मामले में वांछित गौरी मामी और लालू की गिरफ्तारी अभी नहीं हो पाई है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गौरी ही यह पूरा नेटवर्क चलाती है। अभी तक दो दर्जन से ज्यादा लड़कियां कोलकाता से लाकर बेच चुकी है।

बरामद दोनों युवतियों से पूछताछ की गई है। इसमें कोलकाता से लेकर मेरठ तक की पूरी कहानी सामने आई है। कोलकाता पुलिस से भी इस संबंध में मदद मांगी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed