फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   story of Barbie Bandit who accused of raiding homes

16 घरों को लूटने वाली 'डाकू गुड़िया' की पूरी कहानी

Thu, 21 Jan 2016 05:26 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 21 Jan 2016 05:26 PM IST
विज्ञापन
story of Barbie Bandit who accused of raiding homes

शक्ल से खूबसूरत हैं लेकिन कहीं ज्यादा जालिम है। कारगुजारियां ऐसी कि यकीन कर पाना मुश्किल है। हुस्न और अदाओं को हथियार बनाकर नापाक करतूतों को अंजाम देना इसकी फितरत में शामिल है। सुनहरे बाल, बड़ी-बड़ी आंखें, छरहरा बदन इसको हूबहू बार्बी डॉल यानी एक गुड़िया की काया देते हैं। शायद इसलिए इसे 'बार्बी बैंडिट' यानी डाकू गुड़िया कहते हैं।

विज्ञापन


ये बातें दरअसल हम नहीं, वो पुलिस वाले कह रहे हैं जिन्होंने लाखों की लूट के सामान के साथ इसे पाया। अर्जेंटीना की पुलिस ने इसके घर से भारी मात्रा में असलहा-बारूद, गहने आदि बरामद किए।
विज्ञापन


यकीन कर पाना वाकई मुश्किल है कि इस हुस्नपरी ने कुख्यात लुटेरों की पूरी गैंग के साथ लंदन के 16 घरों में लूट की वारदात को अंजाम दिया।26 वर्षीय जॉर्जिया वॉवमैन को पुलिस ने ब्यूनोस ऐरेस स्थित इसके घर से उस वक्त दबोच लिया जब सुबह के करीब 5 बज रहे थे और ये औरत अपने बिस्तर में आराम की नींद ले रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जब पुलिस की वर्दी में आती थी हसीन आफत

story of Barbie Bandit who accused of raiding homes

पुलिस की मानें तो जॉर्जियां हथियारों से लैस अर्जेंटीना की कुख्यात गैंग की मास्टर माइंड है। और गैंग का लीडर कोई और नहीं, इसकी प्रेमी जोस मिनो है। जो पहले भी जेल की हवा खा चुका है। पुलिस के मुताबिक जॉर्जिया और इसकी गैंग ने ब्यूनोस ऐरेस और कंट्री क्लब के आलीशान घरों को लूटा है। 16 घरों में डकैती की बात बताई जा रही है।

डेलीमेल की खबर के मुताबिक पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश में जी-जान से लगी है। पुलिस ने मीडिया को ये भी बताया कि बरामद लूट के सामान के साथ पुलिस की वर्दियां भी मिली हैं। इसलिए इस बात की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता कि जॉर्जिया और इसकी गैंग घरों में घुसने के लिए नकली पुलिस के हुलिया का सहारा लेते रहे हैं।

पुलिस ने हालांकि जमानत पर जर्जिया को छोड़ा है लेकिन मामले की गंभीरता से जांच चल रही है।

उधर पुलिस हिरासत से बाहर आई जॉर्जियां ने पुलिस पर ही आरोप मढ़ा है कि हिरासत में रहने के दौरान उसे बुरी तरह प्रताड़ित किया गया। जर्जिया के मुताबिक हाथों में हथकड़ी डालकर उसे एक दीवार के सहारे दिन भर सटा कर रखा गया। इस दौरान उसे घंटो तक कुछ भी खाने-पीने को नहीं दिया गया।

जॉर्जिया की मानें तो इतने के बाद भी जब पुलिस वालों का दिल नहीं भरा को उसे स्पेनिश भाषा में अंग्रेजी वेश्या तक कहकर संबोधित किया गया।

पुलिस के बुरे बर्ताव से आहत जॉर्जिया ने मीडिया को बताया कि वो बेकसूर है, लेकिन अब दुनिया उसे बार्बी बैंडिट कह रही है।

'स्कूल के दिनों में करती थी चोरियां'

story of Barbie Bandit who accused of raiding homes

जॉर्जिया का दो साल का एक बेटा है। जॉर्जिया के पिता रिचर्ड एक मशहूर डॉक्युमेंट्री मेकर है। जॉर्जिया ने मालबोरो के सेंट जोन्स स्कूल में पढ़ाई की और बाद में अर्जेंटीना आकर अपनी सौतेली मां के साथ रहने लगी। जहां कुछ महीने रहने के बाद वो ब्यूनोस ऐरेस स्थित अपने प्रेमी जोस मिनो के घर चली आई।

जॉर्जिया के कुछ करीबियों से हुई पूछताछ में पुलिस को पता चला कि स्कूल के दिनों में भी वो छोटी-मोटी चोरियों का अंजाम देती रही है। जिनमें चॉकलेट और फूड आइटम चुराना शामिल था।

वहीं कुछ दोस्तों और पड़ोसियों ने कहा कि जॉर्जिया बहुत ही अच्छी और प्यारी लड़की है। वो यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि उसने ऐसा किया। यही नहीं, जॉर्जिया जब मां बनी तो उसने फेसबुक पर स्टेटस डाला था कि अब वो फुल टाइम मम्मी बन चुकी है।

फिलहास गुड़िया से डाकू गुड़िया का तमगा पाने वाली जॉर्जिया के खिलाफ कानूनी जांच चल रही है। सबकी निगाहें इसी बात पर टिकी हैं कि वो गुनहगार है या नहीं?

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed