{"_id":"6bd0ad1e4db2a6957370fd2bee9305a0","slug":"stopped-from-using-social-networking-site-girl-ends-life-in-maharastra","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक से मना करने पर कर ली आत्महत्या","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
फेसबुक से मना करने पर कर ली आत्महत्या
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 25 Oct 2013 01:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसबुक के प्रति लोगों का पागलपन इतना बढ़ता जा रहा है कि फेसबुक के लिए वे कुछ भी कर सकते हैं। एक ऐसा ही मामला सामने आया है कि फेसबुक यूज करने से मना करने पर एक लड़की ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक 17 वर्षीय लड़की को उसके मां-बाप ने फेसबुक और मोबाइल फोन प्रयोग करने से रोका था। इसके बाद उसने आत्महत्या कर ली। बुधवार की रात मृत लड़की ऐश्वर्या एस दाहीवाल का फेसबुक के यूज करने को लेकर अपने मां-बाप से तकरार हुई थी।
विज्ञापन
टीएनएन के मुताबिक परभानी जिले में नानलपेथ पुलिस स्टेशन के जांच अधिकारी जीएच लेमगुडे ने बताया कि ऐश्वर्या के मां-बाप ने उसे कई बार सोशल नेटवर्किंग साइट पर चैटिंग करने से मना किया था। ऐश्वर्या घंटों फोन पर चैटिंग किया करती थी।
विज्ञापन
लेमगुडे के मुताबिक सभी अभिभावकों की तरह ऐश्वर्या के माता-पिता भी अपनी बच्ची को गलत रास्ते पर न जाए, इसलिए रोकते थे। उन्होंने उसे अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए कहा था।
बुधवार को ऐश्वर्या की अपने माता-पिता से फिर एक बार इस मुद्दे पर तकरार हुई थी। तकरार के बाद ऐश्वर्या अपने कमरे में चली गई और सुसाइड नोट लिखने के बाद उसने फांसी लगा ली।
ऐश्वर्या ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि मेरे माता पिता सोचते है कि फेसबुक बुरा है? इस तरह के प्रतिबंध के साथ में घर में नहीं रह सकती हूं। मैं फेसबुक के बिना जिंदा नहीं रह सकती हूं। ऐश्वर्या के इस कदम से माता-पिता और उसके दो भाई सदमे में हैं।