फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   step father is accused of rape daughter in UP

यूपी: सौतेले पिता पर बेटी से रेप का आरोप, आरोपी फरार

Wed, 20 Jan 2016 11:23 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 20 Jan 2016 11:23 AM IST
विज्ञापन
step father is accused of rape daughter in UP

यूपी के सिद्धार्थनगर में रिश्तों की मर्यादा उस वक्त तार-तार हो गई, जब एक नाबालिग बेटी को ननिहाल ले जाते वक्त उसके सौतेला पिता ने ही उसकी अस्मत लूट ली।

विज्ञापन


मामला मिश्रौलिया थाना क्षेत्र का है। मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए किशोरी का मेडिकल कराकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव में करीब 14 वर्ष पहले पति की मौत के बाद दलित महिला का विवाह देवर के साथ हो गया था। पहले पति से एक पुत्री हुई थी। देवर से विवाह के बाद तीन पुत्र हुए।
विज्ञापन


बताते हैं कि मंगलवार को 15 वर्षीया लड़की सौतेले पिता के साथ ननिहाल जा रही थी। रास्ते में एक बगीचे में पिता ने किशोरी से दुराचार किया। उसे वहीं छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी तरह घर पहुंची बेटी ने मां को आपबीती बताई तो मामला थाने पहुंचा। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। इटवा सीओ दीप नारायण त्रिपाठी ने भी थाने पहुंचकर किशोरी से पूछताछ की।

थानाध्यक्ष रवि राय ने बताया कि मां की तहरीर पर दुस्कर्म और पास्को एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed