फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   star inida former ceo Peter Mukerjea Charged With Murder in Sheena Bora Case

शीना बोरा केस: पीटर मुखर्जी पर हत्या का केस दर्ज

Fri, 20 Nov 2015 06:17 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 20 Nov 2015 06:17 PM IST
विज्ञापन
star inida former ceo Peter Mukerjea Charged With Murder in Sheena Bora Case

हाईप्रोफाइल शीना बोरा हत्याकांड में सीबीआई ने मीडिया उद्योगपति और शीना के शौतेले पिता पीटर मुखर्जी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर किया है।

विज्ञापन


खुद को मामले में निर्दोष बताकर दो महीनों से पुलिस की जांच में बचते रहे पीटर मुखर्जी सीबीआई के सामने खुद को निर्दोष साबित नहीं कर पाए।

मुंबई की सीबीआई अदालत ने पीटर मुखर्जी को हत्या की कोशिश करने, अपहरण और आपराधिक षड़यंत्र रचने का अभियुक्त मानते हुए 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

विज्ञापन

मुंबई पुलिस की जांच में नहीं फंसे पीटर

star inida former ceo Peter Mukerjea Charged With Murder in Sheena Bora Case

गौरतलब है कि सितंबर में मुंबई पुलिस ने जब शीना बोरा हत्याकांड जांच की तो पीटर मुखर्जी से भी पूछताछ की गई थी। मामले में पीटर मुखर्जी और अन्य आरोपियों के बयान मेल नहीं खा रहे थे फिर मुंबई पुलिस ने पीटर को अभियुक्त नहीं बनाया था।

उस वक्त मामले की जांच देख मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया का तबादला किया गया तो शीना बोरा हत्याकांड में सवाल उठने लगे थे। इस सवालों को देखते महाराष्ट्र सरकार ने शीना केस की जांच सीबीआई के हवाले कर दिया था।

सीबीआई ने मुंबई पुलिस के जांच के अनुसार ही आगे जांच को बढ़ाया तो पाया कि शीना बोरा की हत्या के मुख्य आरोपियों और पीटर मुखर्जी के बयान मेल नहीं खा रहे हैं। यानी पीटर मुखर्जी झूठ बोल रहे हैं। इसके बाद सीबीआई ने पीटर को मामले में संदिग्‍ध मानते हुए गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed