{"_id":"f8617b3ca3450a3607d06786ece47fdd","slug":"ssb-officer-s-wife-left-the-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर! मैं लुट गया, मेरी बीवी भाग गई","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
सर! मैं लुट गया, मेरी बीवी भाग गई
अमर उजाला, बहराइच
Updated Thu, 06 Mar 2014 09:40 AM IST
विज्ञापन
एसएसबी सातवीं वाहिनी में तैनात सहायक सेनानायक की दिल्ली निवासी पत्नी नगदी, जेवरात और मासूम बेटी के साथ सोमवार देर शाम चंपत हो गई।
विज्ञापन
ड्यूटी से लौटने के बाद सहायक सेनानायक को मामले का पता चला। उसने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली नानपारा के अगैया स्थित एसएसबी हेडक्वार्टर के सातवीं बटालियन में सहायक सेनानायक के पद पर तैनात राजेंद्र प्रसाद नानपारा के हसनगंज में राममनोरथ के मकान में किराए पर रहते हैं।
पढ़ेः चोर को बंधक बना महिला ने किया तीन दिन तक सेक्स
सोमवार सुबह राजेंद्र ड्यूटी पर गए थे। उनकी गैरमौजूदगी में दिल्ली निवासी पत्नी गीता डेढ़ लाख रुपये नगदी, एक लाख मूल्य के जेवरात और डेढ़ वर्षीय बेटी छाया को लेकर गायब हो गई।
विज्ञापन
मकान मालिक राममनोरथ ने कमरे का दरवाजा खुला देखकर देर रात सहायक सेनानायक को जानकारी दी। वह घर पहुंचे तो अलमारी से नगदी व जेवरात गायब थे।
पढ़ेः महिला यात्री सो रही थी, वह उसे लगा चूमने
विज्ञापन
पत्नी और बेटी भी नहीं मिली। रिश्तेदारी में फोन करने के बाद निराशा हाथ लगने पर राजेंद्र ने कोतवाली पहुंचकर पत्नी गीता को नामजद करते हुए नगदी, जेवरात और बेटी के साथ फरार होने का आरोप लगाया है।