फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Spinster sisters attack brother, one kills herself

शादी के विवाद पर बहनों ने भाई का गला काटा

Wed, 26 Nov 2014 03:13 PM IST
Updated Wed, 26 Nov 2014 03:13 PM IST
विज्ञापन
Spinster sisters attack brother, one kills herself

एक बेहद क्रूर और अजीबोगरीब घटना में दो बहनों ने शादी करने जा रहे अपने सगे भाई को मारने की कोशिश की और इसके बाद उन्होंने खुद को भी जान से मारने की कोशिश की।

विज्ञापन


मामला चेन्नई का है। पुलिस के अनुसार, 32 वर्षीय मणिगंदन ने अपनी दो बहनों महादेवी (38) और निर्मला (36) को बताया कि वह अपनी शादी करने के बारे में सोच रहा है।
विज्ञापन


उसकी इस बात का दोनों बहनों ने विरोध किया। दोनों बहनों की अभी तक शादी नहीं हुई थी और भाई की कमाई से ही घर का खर्च चलता था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तीनों भाई बहन मां की मौत के बाद से साथ रह रहे थे। उनके पिता ने दूसरी शादी कर ली थी इसलिए वे उससे अलग हो गए। इनका पिता एक रेस्टोरेंट चलाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पछतावे में आकर बहनों ने काटा अपना गला

Spinster sisters attack brother, one kills herself

टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार, जांच में पता चला कि बहनों से झगड़ा होने ‌के बाद म‌णिगंदन गुस्से में घर छोड़कर चला गया और अगले दिन जब वापस लौटा तो एक बार फिर उसकी बहनों ने लड़ना शुरू कर दिया।

महादेवी और निर्मला ने पहले उसे बहुत समझाया लेकिन जब वही नहीं माना तो उन्होंने इस्‍त्री (Iron) से उसके सिर पर वार किया और फिर गला काट दिया। इसके बावजूद वह घर से भागने में कामयाब रहा। उसके पड़ोसियों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

डॉक्टरों ने बताया कि उसके गले और सिर पर करीब 46 टांके लगाए गए हैं। फिलहाल उसकी हालत नाजुक बनी है।

उधर, जब दोनों बहनों को इस बात का अहसास हुआ कि उन पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कराया जा सकता है तो उन्होंने खुद का गला काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की।

दरवाजा तोड़ा तो उड़ गए पुलिस के होश

Spinster sisters attack brother, one kills herself

इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। जिसके बाद घर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर का नजारा देखकर दंग रह गई। घर के अंदर निर्मला मृत पड़ी हुई थी जबकि महादेवी बेहोशी की हालत में मिली।

पुलिसकर्मियों ने उसे तत्काल राजीव गांधी गवर्नमेंट अस्पताल में भर्ती कराया और निर्मला की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

मामले की छानबीन कर रहे अधिकारियों ने बताया कि मणिगंदन और उसकी बहन महादेवी की हालत नाजुक बनी हुई है। पड़ोसियों ने बताया कि दोनों बहनें स्नातक कर चुकी थीं और मणिगंदन ने स्नातक पूरा करने के बाद एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करना शुरू कर दिया ‌था।

पुलिस ने उनके पिता को घटना की सूचना दी। जिसके बाद वे वहां पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed