फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   sp leader supporters beaten to dalit women for not casting the vote in baghpat

वोट नहीं दिया तो महिलाओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Wed, 04 Nov 2015 04:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 04 Nov 2015 04:50 PM IST
विज्ञापन
sp leader supporters beaten to dalit women for not casting the vote in baghpat

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बागपत कोतवाली में मंगलवार को जमकर हंगामा हुआ। वोट न देने पर सपा नेता के परिजनों द्वारा पिटाई के मामले में कार्रवाई के लिए मंगलवार को कोतवाली पहुंचे पीड़ित दलितों पर पुलिस ने भी कहर ढाया।

विज्ञापन


पुरुषों के साथ साथ महिलाओं तक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया। इससे गुस्साए पीड़ितों ने बसपा विधायक लोकेश दीक्षित के साथ एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी का इजहार किया। विधायक की पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई।
विज्ञापन


जिला पंचायत वार्ड 14 के सदस्य पद के लिए सपा नेता किरणपाल उर्फ बिल्लू ने चुनाव लड़ा था। चुनाव में उनकी हार हुई।

डीडीसी चुनाव में हार से बौखलाया बिल्लू

sp leader supporters beaten to dalit women for not casting the vote in baghpat

आरोप है कि इससे क्षुब्ध बिल्लू के परिजनों ने संतोषपुर गांव में दलित परिवार की महिलाओं से घर में घुसकर अभद्रता की थी। विरोध करने पर उनकी और उनके परिवार के लोगों की पिटाई की थी।

पीड़ितों ने कोतवाली पर शिकायत की थी। इस मामले में निगम, ज्ञानेंद्र और उसके बेटे मनोज के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हुई। मंगलवार सुबह पीड़ित अपने साथियों के साथ एफआईआर की फोटो कॉपी और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कोतवाली पहुंचे।

आरोप है कि सपा नेता बिल्लू प्रधान के इशारे पर पुलिस ने उनके साथ बदसलूकी कर बेरहमी से पिटाई की। उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। बुजुर्ग महिलाओं तक को नहीं बख्शा गया। इसमें 80 वर्षीय रोशनी, 70 वर्षीय रामपाल, अजीत, रामवीर, पप्पू, अलका, बाला, रेशम घायल हो गई।

पीड़ितों ने कहा, मिल रही है जान से मारने की धमकी

sp leader supporters beaten to dalit women for not casting the vote in baghpat

पुलिस के इस रवैये से पीड़ित एसपी दफ्तर पहुंच गए। उन्होंने बसपा विधायक लोकेश दीक्षित के नेतृत्व में पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर हंगामा किया। इस दौरान उनकी पुलिस कर्मियों से नोकझोंक हुई। उन्होंने पुलिस को जमकर खरी खोटी सुनाई।

विधायक ने कहा कि निर्बल लोगों पर अत्याचार नहीं होने दिया जाएगा। खेकड़ा सीओ श्वेताभ पांडेय के आश्वासन पर पीड़ित शांत हुए।  सीओ श्वेताभ पांडेय का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही है। उधर, कोतवाली प्रभारी रनवीर सिंह यादव का कहना है कि कुछ लोग कोतवाली पर पहुंचकर हंगामा कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें आराम से समझाया है। पुलिस ने किसी से भी मारपीट नहीं की है।

पीड़ितों ने बताया कि आरोपी लोग बच्चों को स्कूल भी नहीं जाने दे रहे हैं। महिलाओं का कहना है कि उनके परिवार के लोग सोमवार रात जब शिकायत करने के लिए बागपत आ गए, तो उस समय दबंगों ने उनके घर पर ईंट-पत्थर फेंके और जान से मारने की धमकी दी। आरोपी पिछले काफी समय से उन पर अत्याचार कर रहे हैं। आरोपियों ने धमकी दी है कि यदि ज्यादा शिकायत की तो उन्हें गांव में नहीं घुसने दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed