{"_id":"9cdfbfee2867ea2b175d652d0a330a9e","slug":"sp-leader-killed-hindi-news-rk","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीनी रंजिश में सपा नेता को गोलियों से भूना","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
जमीनी रंजिश में सपा नेता को गोलियों से भूना
ब्यूरो/अमर उजाला, इगलास (अलीगढ़)
Updated Sat, 28 Feb 2015 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ में इगलास कोतवाली क्षेत्र के सिमरधरी चौराहे पर शुक्रवार दोपहर लगभग तीन बजे बाइक सवार हमलावरों ने सपा नेता राजेंद्र सिंह की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। घटना के समय सपा नेता शेविंग करा रहे थे। पुलिस के देरी पर पहुंचने पर लोगों ने जमकर खरीखोटी सुनाई। पुलिस घटना का कारण जमीनी रंजिश मान रही है।
विज्ञापन
इगलास के गांव अहल्दा निवासी चौधरी राजेंद्र सिंह पुत्र लोहरे सिंह सपा के पूर्व विधानसभा क्षेत्र सचिव थे। शुक्रवार दोपहर राजेंद्र अपने पड़ोसी सत्यवीर सिंह पुत्र सुग्रीव सिंह के साथ सिमरधरी चौराहा स्थित पर एक सैलून पर शेविंग कराने आए।
विज्ञापन
इसी दौरान दो बाइकों पर आए हमलावरों ने राजेंद्र पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। गोलियां राजेंद्र के सिर में लगीं। ग्रामीणों का कहना है बाइकों पर सवार पांचों बदमाशों के मुंह पर कपडे़ बंधे थे। इस घटना से चौराहे पर भगदड़ मच गई। बदमाश एक बार गोली मारकर पुन: लौटे और उन्होंने फिर से एक और गोली मारी और इगलास की ओर भाग गए। घटना की सूचना पुलिस नियंत्रण कक्ष को दी गई। लेकिन पुलिस देरी से पहुंची जिससे लोगों में आक्रोश पैदा हो गया।
विज्ञापन
लोगों ने पुलिस के लिए खरीखोटी सुनाते हुए मौके पर उच्चाधिकारियों के आने की मांग की। कुछ देर बाद एसपी देहात संसार सिंह, एसडीएम धर्मेन्द्र सिंह व सीओ खैर मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने परिजनों को जल्द से जल्द हत्यारों की गिरफ्तारी का आश्वासन देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।