फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   sons killed mothers boyfriend on illicit relations

मां के अवैध संबंधों से परेशान बेटों ने किया कांड

Tue, 02 Dec 2014 12:11 PM IST
Updated Tue, 02 Dec 2014 12:11 PM IST
विज्ञापन
sons killed mothers boyfriend on illicit relations

मां के प्रेम संबंधों से नाराज लड़कों ने उसके प्रेमी की हत्या कर दी। मरने वाले की पहचान भीखा मकवाना (37) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


मामला गुजरात के राजकोट जिले का है। जहां काना वडाला गांव के रहने वाले राजेश ओर नीलेश महिदा ने अपने एक अन्य दोस्त के साथ मिलकर भीखा को जमकर पीटा। मारपीट के बाद उन्होंने उसे तड़पता हुआ छोड़ दिया और वहां से भाग निकले। गांव के लोगों ने उसे अस्पताल में ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया।

लोगों ने बताया कि मृतक भीखा मकवाना ओर आरोपियों की मां के बीच करीब पांच साल से अवैध संबंध थे। उसके बेटे राजेश और नीलेश को इस बात से ऐतराज था और उन्होंने भीखा की हत्या कर दी।
विज्ञापन


मृतक के भाई विनोद ने आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि जिस महिला के साथ मृतक के अवैध संबंधों की बात की जा रही थी उसने भी भीखा के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि भीखा ने बिना उसकी सहमति के उसके साथ कई बार जबरन संबंध बनाए और किसी को भी बताने पर उसे व उसके बेटों को जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मृतक के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर लिया है।

नाबालिग लड़की से 9 दिनों तक गैंगरेप

sons killed mothers boyfriend on illicit relations

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक नाबालिग आदिवासी लड़की को अगवा कर 7 युवकों ने गैंगरेप किया। लड़की अपनी मौसी के घर जाने के लिए निकली थी जब आरोपियों ने उसे शिकार बना डाला।

पुलिस के अनुसार, पीड़ित बच्ची बस से उतरने के बाद पैदल जा रही थी जब दो बाइकों पर सवार चार युवक आए और उन्होंने उसे लिफ्ट देने के बहाने बाइक पर बैठाने की कोशिश की, लेकिन जब लड़की नहीं मानी तो वे उसे जबरन बाइक पर बैठाकर डमेरा स्थित एक पर्यटन स्‍थल ले गए और उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया।

टीओआई के अनुसार, आरोपियों ने लगातार 9 दिनों तक जगह बदल-बदल कर उसके साथ दुष्कर्म किया इस दौरान तीन अन्य आरो‌पी भी उनके इस घिनौने कारनामे में शामिल हो गए।

हर रोज बढ़ती गई दरिंदों की संख्या

sons killed mothers boyfriend on illicit relations

18 नवंबर को अगवा हुई पीड़ित लड़की ने पूछताछ में बताया कि आरोपियों ने कई पर्यटन स्‍थलों और जंगलों में ले जाकर उसकी आबरू लूटी। आरोपियों ने 28 नवंबर को उसे एक जगह फेंक दिया और किसी को भी इस बारी में बताने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

कुछ लोगों ने जब लड़की को सड़क किनारे पडे़ देखा तो उन्होंने चाइल्ड लाइन को इसकी सूचना दी। चाइल्ड लाइन की टीम ने लड़की को अपने साथ लेकर पुलिस और उसके परिजनों को सूचना दी।

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए रविवार को छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक अभी भी फरार है।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान राकेश राम (19), राजेंद्र (19), रकी कुमार (18), मो. नाजिम खान (20), सुनील कुमार सिंह (24), अरविंद नायक (18) के रूप में हुई है। सभी आरोपी जशपुरा गांव के पास ही रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed