फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Sons conspire with tantrik, kill mother in Maharashtra

बेटों ने पैसों के लालच में चढ़ा दी मां की बलि

Mon, 12 Jan 2015 11:08 AM IST
Updated Mon, 12 Jan 2015 11:08 AM IST
विज्ञापन
Sons conspire with tantrik, kill mother in Maharashtra

पैसा और खुशी पाने की चाहत में दो भाइयों ने मां-बेटे के पवित्र रिश्ते को कलंकित कर दिया। एक महिला तांत्रिक के चक्कर में पड़कर दोनों भाइयों ने मां को पहले तड़पाया और फिर मार डाला।

विज्ञापन


मामला महाराष्ट्र के थाणे जिले का है। थाणे के एक गांव में दो भाइयों काशीनाथ और गोविंद डोरे ने परेशानियां दूर करने के नाम पर संपर्क साधा था। शिकायत मिलने के बाद दोनों आरोपी भाइयों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला तांत्रिक बाधा दूर करने के नाम पर बलि देने की सलाह देती थी। फिलहाल वह फरार है और पुलिस उसे तलाश रही है।

मां और बहन को बताया था 'डायन'

Sons conspire with tantrik, kill mother in Maharashtra

मिडडे की खबर के अनुसार, आरोपी भाइयों ने तांत्रिक बच्चूबाई के कहने पर अपनी मां को टॉर्चर किया और फिर उसकी बलि दे दी। ऐसा उन्होंने धन पाने की लालच में किया।

हालांकि यह वारदात अक्तूबर माह की है लेकिन इसका खुलासा तब हुआ जब आरोपियों की बहन राही पिंगले ने एक स्थानीय सामाजिक संस्था से संपर्क करने के बाद पुलिस को सूचना दी।

आरोपी भाइयों ने खुद ही बहन से अपनी करतूत का भंडाफोड़ किया था, क्योंकि वह भी तांत्रिक से सलाह लेने की बात कर रही थी। महिला तांत्रिक नें उन्हें बताया था कि उनकी मां और बहन दोनों डायन हैं जो उनकी प्रगति में बाधा बन रही हैं। उसी ने तांत्रिक उपचार के लिए दोनों को साथ लाने के लिए कहा था।

डर के मारे निर्वस्त्र ही भागी युवती

Sons conspire with tantrik, kill mother in Maharashtra

राही ने बताया कि दिवाली के समय दोनों भाइयों ने उसे और मां को तांत्रिक के पास ले जाकर पूजा-पाठ शुरू कराया था। तांत्रिक ने उनका खाना पानी रोककर कमजोर कर दिया।

इसके दो दिन बाद उसने दोनों भाइयों के सामने मां-बेटी को निर्वस्त्र कर दिया और फिर मां की आंखें निकाल लीं। थोडी ही देर में उसने उसकी बलि दे दी। यह सब देखकर राही डर गई और वहां से भाग निकली।

उसने बताया कि घर पहुंचने के लिए वह बिना कपड़ों के ही करीब 40 किमी. भागती रही। इसके बाद उसने पुलिस से शिकायत करने की कोशिश की लेकिन दोनों भाइयों ने उसे धमका दिया। इससे परेशान होकर उसने सामाजिक संस्था ले संपर्क साधा।

शिकायत मिलने पर तांत्रिक की तलाश में जुटी पुलिस को दो और कंकाल मिले हैं। आशंका है कि इनकी भी बलि दी गई है। पुलिस ने शक के आधार पर 10 लोगों को हिरासत में लिया है। आरोपी तांत्रिक की तलाश जारी है।

विज्ञापन

ओडिशा: तंत्र साधना के लिए काट दिया सिर

Sons conspire with tantrik, kill mother in Maharashtra

ऐसा ही एक मामला ओडिशा में भी सामने आया है, जहां जादू टोना सीखने के लिए एक व्यक्ति का सिर काट लिया गया। इस मामले में पुलिस नो पुरुषोत्तम सिंह नाम के 25 वर्षीय शख्स को गिरफ्तार किया है।

बालासोर जिला पुलिस के अनुसार, बाघजनता गांव में रहने वाले दुखा सिंह (62) को आरोपी तंत्र साधना के लिए मार डाला। घटना बीते बुधवार की है।

मामले का खुलासा तब हुआ जब घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी खुद ही कटा हुआ सिर और खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर थाने पहुंच गया। उसने पुलिस को बताया कि उसे शक था कि पीड़त व्यक्ति उसके परिवार की समस्याओं के लिए जिम्मेदार था।

उसने दुखा सिंह को तब मारा जब वह बाजार जा रहा था। मौका पाकर उसने कुल्हाड़ी से उस पर कई वार किए और मौके पर ही मार डाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed