फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   sonar equipment finds two cars in american lake

झील से खुला 40 साल पुराना गुमशुदगी का राज!

Thu, 19 Sep 2013 04:19 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 19 Sep 2013 04:19 PM IST
विज्ञापन
sonar equipment finds two cars in american lake

एक झील ने 40 साल पुराने गुमशुदगी के मामले से पर्दा उठाया है। 1970 में तीन किशोर अपनी कार में सवारी करते हुए लापता हो गए थे।

विज्ञापन


अमेरिका के ओक्लाहोमा के हाईवे गश्ती अधिकारी शुक्रवार को फॉस झील के पास एक जांच उपकरण का परीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें दो कारों के झील में डूबे होने का पता चला।
विज्ञापन

डेली मेल
के अनुसार, अधिकारियों ने गोताखोरों की मदद से उन दो कारों को बाहर निकलवाया। एक 1969 मॉडल की कैमरो और दूसरी 1950 मॉडल की शेवरले कार थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैमरो में तीन किशोरी के शवों के अवशेष थे। ये तीनों स्थानीय किशोर 1970 में ड्राइव पर निकले थे। वहीं शेवरले में तीन और शव पड़े हुए थे। उनमें एक 69 वर्ष के व्यक्ति और अन्य उसके दो दोस्तों के हैं, जो 1950 के अंत या 1960 की शुरुआत में लापता हो गए थे।


पुलिस के अनुसार, 10 नवंबर 1970 में जो तीन किशोर लापता हो गए थे, उनकी कार इस कैमरो से मिलती जुलती है। उन्होंने बताया कि उनमें से एक किशोर की पहचान कर ली गई है।

20 नवंबर 1970 को 16 वर्षीय जिमी एलन विलियम, 18 वर्षीय थॉमस मिशेल रियोस और 18 वर्षीय लीह गेल जॉनसन कार से एल्क शहर में एक फुटबॉल मैच देखने के लिए निकले थे। ऐसी आशंका है कि इस दौरान वो इस झील का एक चक्कर भी लगाए हों।

car

















पुलिस अधिकारी ब्रुस पीपुल्स ने कहा कि उनका मानना है कि ये शव उन तीन किशोरों के हैं, जो 1970 में लापता हुए थे। फिलहाल कारों को देखकर पहचान करना बहुत कठिन है।

मौके पर शवों के पहचान के लिए एक मेडिकल टीम भी बुलाई गई। वह उनका डीएनए टेस्ट करेंगे। क्योंकि पुलिस को हड्डियां और खोपड़ियां मिली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed