फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   son strangulates mother for 50 rupees in faridabad

'हैलो! पापा, भाई ने मां को मार डाला'

Mon, 10 Feb 2014 11:28 AM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 10 Feb 2014 11:28 AM IST
विज्ञापन
 son strangulates mother for 50 rupees in faridabad

फरीदाबाद के सेक्टर-8 में एक बेटे ने 50 रुपए के लिए मां की गला दबाकर हत्या कर दी। वह मां से 50 रुपए देने की जिद कर रहा था, लेकिन उसके इनकार करने पर वह आपा खो बैठा।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी 12वीं के छात्र को गिरफ्तार कर लिया है। घटना की रिपोर्ट उसके पिता ने दर्ज कराई है। यह वारदात शनिवार रात करीब 9:30 बजे की है।

गुस्से में मां का गला दबाया
पुलिस के अनुसार, शंकर वर्मा पत्नी रेनू, बेटी गीतिका और बेटे अक्षय के साथ रहते थे। वह बैंक ऑफ इंडिया में मैनेजर हैं। वह शनिवार को बल्लभगढ़ गए थे। उनके पास रात करीब 9:40 बजे बेटी गीतिका का फोन आया।
विज्ञापन


बेटी ने उन्हें बताया कि भाई ने मां को मार दिया है। शंकर आनन-फानन में घर पहुंचे तो रेनू का शव ड्राइंग रूम में पड़ा था। दूसरे कमरे में अक्षय भी बैठा मिला। उनके पूछने पर अक्षय ने बताया कि वह मां से 50 रुपए मांग रहा था। मां ने मना कर दिया तो उसे गुस्सा आ गया। गुस्से में उसने मां का गला दबा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार
शंकर वर्मा की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार दोपहर शव परिजनों को सौंप दिया गया। जांच अधिकारी सूरज का कहना है कि शंकर की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है। अक्षय 12वीं कक्षा में पढ़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed