फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   son shoots his father at rampur in uttar pradesh

जरा सी बात के लिए बेटे ने बाप को मारी गोली, मौके पर मौत

Thu, 18 Jun 2015 01:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, स्वार (रामपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, स्वार (रामपुर) Updated Thu, 18 Jun 2015 01:18 PM IST
विज्ञापन
son shoots his father at rampur in uttar pradesh

उत्तर प्रदेश में रामपुर क्षेत्र के मुकरमपुर में बुधवार की दोपहर उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक युवक ने अपने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। मामला आपसी लेनदेन का बताया जा रहा है। इसके बाद आरोपी अपने अन्य दो भाइयों समेत फरार है। उधर, गृहस्वामी की मौत से परिजनों में मातम पसरा है।

विज्ञापन


मामले में मृतक के भाई की ओर से आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि परिजन पोस्टमार्टम का विरोध कर रहे थे।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव मुकरमपुर निवासी कुदरत अली पुत्र अब्बास अली (60) कपड़े और गुड़ की फेरी करता था। कुछ दिन पहले उसने मकान का लिंटर डालवाया था। परिजनों के अनुसार उसने बेटी फालतून से लिंटर डालने के लिये 60 हजार रुपये की रकम ली थी। बुधवार को वह भी मौजूद थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दौड़ाकर मारी पिता को गोली

son shoots his father at rampur in uttar pradesh

इस दौरान पिता ने अपने चारों बेटों से बेटी की रकम वापस करने के लिये रुपये मांगे तो इसी बात को लेकर पिता कुदरत अली व बेटे शरीफ, रहीस अहमद, मुवस्सिर के बीच कहासुनी हो गयी। बात इतनी बढ़ गयी कि पिता पर बेटों ने हमला बोल दिया।

इसपर चौथा बेटा मुदस्सिर अपने पिता को बचाने लगा, जिसपर तीनों भाइयों ने उसकी भी पिटाई शुरू कर दी। बेटों को आक्रोशित देख पिता कुदरत अली अपनी पत्नी अमीर जहां को साथ लेकर अपने भाई शमशाद के घर की ओर भागने लगा।

आरोप है कि इस दौरान तीनों बेटों ने माता-पिता का पीछा कर लिया। जैसे ही कुदरत अली अपने भाई शमशाद के घर के मुख्य द्वार के पास पहुंचा तभी पीछे से आये तीनों बेटों में से छोटे बेटे मुवस्सिर ने पिता की ओर तमंचे से फायर झोंक दिया।

गर्दन पर गोली लग जाने से पिता की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद तीनों भाई मौके से फरार हो गये।

परिजनों में मचा कोहराम

son shoots his father at rampur in uttar pradesh

गृहस्वामी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। हत्या की सूचना मिलते ही कोतवाल जगदीश अरोरा पुलिस बल को साथ लेकर मौके पर पहुंच गये और मृतक के भाई शमशाद अली बेटे मुदस्सिर, मृतक की पत्नी अमीर जहां सहित अन्ये परिजनों से हत्या के बारे में जानकारी ली।

पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। जैसे ही पुलिस शव को पोस्टमार्टम को ले जाने लगी तो महिलाओं ने विरोध कर दिया। हालांकि बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर आरोपी बेटे के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

उधर, कोतवाल जगदीश अरोरा ने बताया कि बेटे ने पिता की किस कारण वंश हत्या की है। मामला अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। शीघ्र ही हत्या में नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed