फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Son of former mp accused in gang rape case

भाजपा नेता के बेटे ने किया गैंगरेप, मुकदमा दर्ज

Sat, 02 Aug 2014 05:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भदोही
ब्यूरो/अमर उजाला, भदोही Updated Sat, 02 Aug 2014 05:19 PM IST
विज्ञापन
Son of former mp accused in gang rape case

यूपी पुलिस ने शुक्रवार को बसपा के पूर्व सांसद व वर्तमान भाजपा नेता गोरखनाथ पांडेय के पुत्र सहित चार आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुराचार का मुकदमा दर्ज कर लिया।

विज्ञापन


भदोही जिले के कोइरौना थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से सामूहिक दुराचार के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को पूर्व सांसद भाजपा नेता गोरखनाथ पांडेय के बेटे सहित चार आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में एएसपी और सीओ ने किशोरी का बयान दर्ज किया। उसे मेडिकल के लिए मिर्जापुर जिला अस्पताल भेज दिया गया।

मेडिकल, साक्ष्य मिलने के बाद होगी गिरफ्तारी

Son of former mp accused in gang rape case

पीड़ित के अनुसार 25 जुलाई की रात करीब आठ बजे वह शौच के लिए जा रही थी। इसी दौरान बगल के गांव के चार युवक उसे उठा ले गए और दुष्कर्म किया। आरोपियों ने उसके घर आकर परिवार वालों को धमकाया और जान से मारने की धमकी भी दी।

भय वश परिवार वालों ने किसी को इसकी जानकारी नहीं दी। पीड़ित का पहले एक निजी अस्पताल में उपचार कराया गया। लेकिन स्थिति गंभीर होने पर उसे बृहस्पतिवार की रात में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक लल्लन प्रसाद यादव और सीओ ज्ञानपुर जितेंद्र दूबे ने किशोरी का बयान दर्ज किया।

उसके बाद पूर्व सांसद गोरखनाथ पांडेय के बेटे आनंद पांडेय, विकास मिश्रा, पिंटू सिंह, टिंकू सिंह के खिलाफ धारा 376डी, 328, 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

बदनाम करने की साजिश : पूर्व सांसद

Son of former mp accused in gang rape case

शुक्रवार को दोपहर बाद पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया। एसपी सुभाष चंद्र दूबे ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। मेडिकल और अन्य साक्ष्य मिलने के बाद गिरफ्तारी की जाएगी।

बसपा के पूर्व सांसद और मौजूदा समय में भाजपा नेता गोरखनाथ पांडेय ने कहा कि दुराचार के मामले में उनके बेटे को बेवजह फंसाया जा रहा है। यह उन्हें बदनाम करने की साजिश है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार बनने के बाद सत्तापक्ष के एक नेता के इशारे पर उनके रिश्तेदारों को फर्जी मुकदमों में फंसाया जा रहा है।

संबंधित नेता के इशारे पर उनके बेटे के खिलाफ साजिशन मुकदमा दर्ज किया गया। उन्होंने उच्चाधिकारियों से मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की। आरोप लगायाकि इससे पूर्व उनके बेटे को हड़िया में भी साजिश के तहत फंसाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed