{"_id":"44d5e383a573276f6e033d7a88b384cd","slug":"son-of-chinese-general-faced-gangrape-charge","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे ने दोस्तों संग मिलकर किया गैंगरेप, जनरल को लगा 'सदमा'","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
बेटे ने दोस्तों संग मिलकर किया गैंगरेप, जनरल को लगा 'सदमा'
नई दिल्ली/इंटरनेट
Updated Fri, 30 Aug 2013 04:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीजिंग के एक होटल में चीन के एक जनरल के बेटे ने चार दोस्तों के साथ मिलकर एक यवुती से गैंगरेप किया। सभी नशे में धुत थे। बेटे की इस करतूत से आहत जनरल को गहरा 'सदमा' लगा है। वह बीमार हो गए हैं।
विज्ञापन
डेली मेल के अनुसार, इस मामले की सुनवाई बुधवार को शुरू हुई। सुनवाई के दौरान जनरल के 17 वर्षीय बेटे ली तियान्यी और अन्य चार आरोपियों ने इस घटना में शामिल होने से इनकार किया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि बेटे की गिरफ्तारी के बाद से जनरल ली शुआंग जियांग बीमार पड़ गए हैं। बेटे को कम से कम सजा हो, इसके लिए उसकी उम्र को लेकर उन्होंने झूठ बोला था। अब इस बात के सार्वजनिक होने के बाद वह शर्मिंदगी झेल रहे हैं।
विज्ञापन
जनरल ली शुआंग जियांग पीपुल्स लिबरेशन आर्मी में राष्ट्रभक्ति गीत गाने के लिए प्रसिद्ध हैं।
अगर ली तियान्यी दोषी पाया जाता है, तो उसे तीन से 10 साल तक जेल की सजा हो सकती है। ली तियान्यी इससे पहले भी कानूनी पचड़े में पड़ चुका है।
2011 में रोड रेज के एक मामले में उसे एक साल तक बाल सुधार गृह में रखा गया था। उस दौरान भी ली तियान्यी की काफी आलोचना हुई थी।