फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   son murderd mother

बेटे ने डंडों से पीट-पीटकर की मां की हत्या

Fri, 25 Jul 2014 12:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गन्नौर(सोनीपत)
ब्यूरो/अमर उजाला, गन्नौर(सोनीपत) Updated Fri, 25 Jul 2014 12:20 PM IST
विज्ञापन
son murderd mother

गन्नौर उपमंडल के गांव रामनगर में लालच में बेटा इतना बेरहम हो गया कि उसने अपनी ही मां को मौत के घाट उतार डाला। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

विज्ञापन


रामनगर निवासी महिला रुक्मणी के नाम 25 एकड़ जमीन थी। जिसमें से उसने बंटवारे के दौरान 5-5 एकड़ जमीन तीनों लड़कों के नाम कर दी थी। जबकि 10 एकड़ जमीन उसने अपने और अपनी 7 लड़कियों के गुजारे के लिए रख छोड़ी थी।
विज्ञापन


धर्मेंद्र को यह बंटवारा मंजूर नहीं था, इसलिए वह बार-बार अपनी मां से उक्त 10 एकड़ जमीन से भी हिस्सा देने को लेकर झगड़ा करता था। गत मंगलवार को झगड़ा इतना बढ़ गया कि उसने अपनी मां की डंडों से बुरी तरह पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डंडों से गंभीर रूप से घायल वृद्ध महिला को पीजीआई खानपुर में भर्ती कराया गया जहां डाक्टरों ने उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।

परिजन इलाज से संतुष्ट न होकर घायल महिला को सोनीपत में स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान महिला ने बृहस्पतिवार को दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed