{"_id":"ec44b41424e812d1794860ddd1e4b815","slug":"son-kills-mother-s-lover","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां के प्रेमी की बेटे ने ली जान","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
मां के प्रेमी की बेटे ने ली जान
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 20 Feb 2014 01:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक 25 साल के व्यक्ति को कथित रूप से मारने के आरोप में पुलिस दो कॉलेज छात्रों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
आरोपियों के नाम गोविंदराजू और उसका चचेरा भाई सतीश हैं। इन पर आरोप है कि इन्होंने प्रभाकरण नाम के एक व्यक्ति की जान ले ली, जो कि कथित रूप से गोविंदराजू की मां थिलगम का प्रेमी था।
पढ़ें : पैसों के लिए बेटी को दो साल में छह बार बेचा
विज्ञापन
दक्षिण भारत के त्रिची की इस घटना में गोविंदराजू की मां थिलगम फूल बेचने का काम करती है। उसने बताया कि उसके प्रभाकरण के साथ संबंध थे।
थिलगम के पति दिलीपकुमार ने कई बार उसे प्रभाकरण के साथ रिश्ते खत्म करने के लिए चेताया भी था, लेकिन इसके बाद भी वह अपने प्रेमी के साथ रिश्ता बनाए हुए थी।
विज्ञापन
हाल ही गोविंदराजू को अपनी मां के प्रेम संबंधों के बारे में पता चला था। इसके बाद उसने अपनी मां के प्रेमी को उसकी मां से दूर रहने के लिए धमकाया भी था।
तमाम धमकियों और चेतावनियों के बावजूद प्रभाकरण ने गोविंदराजू की मां से मिलना नहीं छोड़ा। इसके बाद गोविंदराजू और सतीश ने एक रात मौका पाकर प्रभाकरण को पकड़ लिया। उनके बीच में जोरदार झगड़ा हुआ और दोनों ने प्रभाकरण के सीने में चाकू घोंप दिया। उसके बाद दोनों मौके से फरार हो गए।