फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   son killed mother in saharanpur.

यूपी: चाय नहीं देने पर मां को मार डाला

Fri, 02 Jan 2015 08:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सरसावा (सहारनपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, सरसावा (सहारनपुर) Updated Fri, 02 Jan 2015 08:48 PM IST
विज्ञापन
son killed mother in saharanpur.

चाय देने में देरी होने पर सहारनपुर के मीरपुर गांव में एक युवक ने फावड़े के हत्थे से सिर पर वार कर 65 साल की मां को मार डाला। पुलिस ने हत्यारोपी बेटे को घर के समीप खेत से गिरफ्तार कर घर से ही फावड़ा बरामद कर लिया। युवक नशेड़ी बताया जाता है। घटना से गांव के लोग स्तब्ध रह गए। पिता की ओर हत्यारोपी बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


मीरपुर निवासी अय्यूब का परिवार मेहनत मजदूरी करता है। रोजाना की तरह शुक्रवार की सुबह छह बजे वे लोग मजदूरी पर जाने की तैयारी कर रहे थे और पत्नी रफीला (65)  चाय बनाने के लिए चूल्हा जला रही थी, तभी उसका बड़ा पुत्र नौशाद (35) उससे चाय मांगने लगा। चाय में देरी होने पर उसने तैश में आकर समीप ही रखा फावड़ा उठाकर उसका लकड़ी का हत्था सिर पर दे मारा। रफीला जमीन पर गिर पड़ी और मौत हो गई। नौशाद मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


हत्यारोपी के पिताअय्यूब ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गांव में पहुंचकर घर के समीप ही एक खेत में छिपे नौशाद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त फावड़ा कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता अय्यूब ने बताया कि नौशाद नशीली दवाओं और भांग आदि का सेवन करता है और ज्यादातर वो नशे में ही रहता है। एसओ नरेश चौहान ने बताया कि पिता अब्यूब की तहरीर पर नौशाद के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।


नौशाद की पत्नी भी उसे छोड़ चुकी है

नौशाद की नशे की लत से परेशान होकर कुछ वर्ष पूर्व उसकी पत्नी भी उसे छोड़कर चली गई थी और आज उसने अपनी मां की भी जान ले ली। ग्राम प्रधान महमूद अली ने आरोप लगाया कि दवा की दुकानों पर खुले आम नशे की दवाइयां बेची जाती हैं, जिससे युवा नशे के आदी हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed