फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   son killed mother and father

बेटे ने कुल्हाड़ी से काट दिए मां-बाप

Sun, 22 Dec 2013 07:33 AM IST
अमर उजाला, कोन (सोनभद्र)।
अमर उजाला, कोन (सोनभद्र)। Updated Sun, 22 Dec 2013 07:33 AM IST
विज्ञापन
son killed mother and father

बगिया गांव में शनिवार की सुबह पुत्र ने कुल्हाड़ी से वार कर माता-पिता की हत्या कर दी।

विज्ञापन


आंगन में मां की लाश पड़ी थी। पिता का शव पुआल में छिपाया गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। गांव के लोग आरोपी को मानसिक रूप से कमजोर बता रहे हैं।

'जब स्कूल से लौटती हूं तो पापा गंदा काम करते हैं...'


बगिया गांव निवासी गुलाबचंद कुशवाहा (80) अपनी पत्नी गेना देवी (70) एवं पुत्र रामप्रकाश कुशवाहा (38) के साथ रहते थे। परिवार के और लोग अलग दूसरे घर में रहते हैं।
विज्ञापन


बताया जाता है कि किसी बात से खफा होकर रामप्रकाश ने शनिवार की सुबह आठ बजे के करीब अपने माता-पिता की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी।

दस खूनी वारदातें, जिन्हें पढ़कर दहल उठेंगे आप!
विज्ञापन
विज्ञापन


मां का शव क्षतविक्षत हाल में आंगन में मिला, जबकि पिता के शव को उसने घर के पास रखे पुआल में छुपा दिया था। सुबह 10 बजे तक गेना जब रोज की भांति अपने बड़े पुत्र रामशकल के घर पानी लेने नहीं पहुंची तो उसने सोचा कि कहीं मां बीमार तो नहीं है।

सेक्स से किया मना, प्रेगनेंट बीवी को मारा चाकू

इसी आशंका में वह पिता के घर पहुंचा तो आंगन में मां का खून से लथपथ शव मिला। खबर पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पहुंचे थानाध्यक्ष रवींद्रभूषण मौर्य ने रामप्रकाश को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तब मामले का खुलासा हुआ।

रामप्रकाश की निशानदेही पर पुआल में छिपा कर रखे गए पिता के शव को भी पुलिस ने बरामद किया। इसके बाद रामप्रकाश को गिरफ्तार कर थाने ले जाया गया।

देर शाम शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रामशकल की तहरीर पर रामप्रकाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed