फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   son killed his mother for property in UP

यूपी में बेटे की दरिंदगी, अपनी मां को ही गोली से उड़ाया

Tue, 02 Feb 2016 04:32 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शाहजहांपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, शाहजहांपुर Updated Tue, 02 Feb 2016 04:32 PM IST
विज्ञापन
son killed his mother for property in UP

यूपी के शाहजहांपुर में चाल चलन ठीक न होने के कारण संपत्ति से बेदखल किए जाने के बाद पर एक युवक ने अपनी मां की कनपटी पर गोली मारकर हत्या कर दी।

विज्ञापन


वारदात सदर बाजार थाना क्षेत्र के मोहल्ला अली जई में सोमवार शाम करीब छह बजे हुई। मारी गईं 50 वर्षीय संतोष उर्फ संतो के पति सुखवीर सिंह भावलखेड़ा ब्लाक में एडीओ पंचायत के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन


घटना के वक्त संतोष घर के बाहर ही खड़ी थीं। फरार महेंद्र की पुलिस तलाश कर रही है। घटना के वक्त घर पर कोई नहीं था। संतोष का छोटा बेटा आकाश सिंह उर्फ गुड्डू पड़ोसी मोमिन उर्फ बिल्लू की बारात में खीरी के उचौलिया गया था। वहीं उसे शाम छह बजे पड़ोसी से मां की हत्या की सूचना मिली। वह कार से कुछ ही देर बाद घर पहुंचा तो दरवाजे के पास मां की लाश पड़ी पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आकाश ने अपने पिता को फोन करके भावलखेड़ा से बुलाया। साथ ही पुलिस को सूचना दी। इस पर एसपी सिटी राजेश कुमार, सीओ सिटी अनुराग वत्स और सदर बाजार थाना के इंस्पेक्टर जेपी तिवारी मौके पर पहुंचे।

फरार आरोपी पहले भी कर चुका मां-बाप पर हमला

son killed his mother for property in UP

आकाश ने पुलिस को बताया कि उसके बड़े भाई महेंद्र उर्फ हीरो की शादी करीब पांच साल पहले हुई थी। उसका चालचलन ठीक नहीं था, तीन साल पहले पिता और मां को बुरी तरह पीटा था।

उसके बाद माता-पिता ने महेंद्र को पारिवारिक संपत्ति से विधिक तौर पर बेदखल करके घर से निकाल दिया था। तब से वह बेरोजगारी की हालत में अपनी पत्नी के साथ आरसी मिशन थाना क्षेत्र में स्थित मिश्रीपुर में किराए के कमरे पर रह रहा था।

पुलिस ने घटना के बाद मिश्रीपुर में इसी कमरे पर दबिश दी, मगर महेंद्र वहां नहीं मिला। इस बीच पुलिस और फोरेंसिक टीम ने खून से सनी टूटी चूड़ियां और अन्य सामान जांच के लिए कब्जे में लेकर महेंद्र के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed