फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Son killed his father in

बेटे ने बाप को फावड़े से काट, किया सरेंडर

Sat, 22 Feb 2014 05:12 PM IST
Updated Sat, 22 Feb 2014 05:12 PM IST
विज्ञापन
Son killed his father in

दो साल की भांजी को बिस्तर से जमीन पर फेंकने को लेकर हुए विवाद में निगोही में 25 वर्षीय बेटे कलीम अंसारी ने बृहस्पतिवार की रात 45 वर्षीय पिता सलीम अंसारी को फावड़े से काट डाला।

विज्ञापन


घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी शहर के थाना सदर बाजार पहुंचा और सरेंडर कर दिया।

बताया यह भी जाता है कि पिता अपने हिस्से की जमीन बेचना चाहता था और घरवाले इसका विरोध कर रहे थे। मोहल्ला बगीचा में रहने वाले सलीम अंसारी मुंबई में फल की फेरी लगाते थे।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की शाम चार बजे वह मुंबई से लौटे थे। उनका बड़ा बेटा कलीम अंसारी पेंटर है।

घर लौटते ही हुआ झगड़ा

Son killed his father in

इस समय वह तालगांव में फैय्याज भट्टे वाले के यहां काम कर रहा है। शाम करीब साढ़े आठ बजे काम खत्म कर घर लौटा था। उसने पिता को घर में झगड़ते देखा।

बताया गया कि सलीम ने अपनी बेटी रीमा की दो वर्षीय बेटी लीजा को बिस्तर से जमीन पर फेंक दिया था।

भांजी को रोता देखकर कलीम और सलीम में विवाद बढ़ गया। आपा खो चुके कलीम ने पहले तो हथौड़े से पिता के सिर पर वार किया। बाद में पत्थर से सिर फोड़ने के बाद फावड़े से लहूलुहान कर दिया। सलीम की मौके पर ही मौत हो गई।

खुद ही क‌िया सरेंडर

Son killed his father in

घटना के बाद कलीम शहर के मोहल्ला ऐमनजई जलालनगर स्थित अपनी ससुराल पहुंचा। ससुराल में उसने पत्नी निशा को पिता की हत्या करने की जानकारी दी। इसके बाद उसने पांच माह के बेटे साहब को गोद में खिलाया।

पत्नी के साथ खाना खाने के बाद वह ससुराल से सीधे सदर थाना पहुंचा और पिता की हत्या करने की बात कहते हुए सरेंडर कर दिया। इंस्पेक्टर यतेंद्र बाबू भारद्वाज को कलीम की बात पर यकीन नहीं हुआ। इस पर उन्होंने निगोही पुलिस से संपर्क किया।

विज्ञापन

आरोपी को भेजा जेल

Son killed his father in

निगोही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना की पुष्टि की। इसके बाद सदर बाजार पुलिस ने कलीम को हवालात में डाल दिया। शुक्रवार को निगोही पुलिस आरोपी को ले गई।

मृतक के भाई सिद्दीक की तहरीर पर निगोही पुलिस ने कलीम, उसकी बहन रीमा और अपनी भाभी रानी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

एएसपी सिटी एपी सिंह ने घटनास्थल का दौरा कर हत्या में प्रयुक्त फावड़ा बरामद कर लिया है। एसपी राकेश चंद्र साहू ने कलीम के सरेंडर की पुष्टि की और बताया कि आरोपी पत्नी और बेटी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed